helicopter
- फोटो : अमर उजाला
औली में गुप्ता बंधुओं के शादी के मेहमानों को छोडकर शाम 6.30 बजे वापस देहरादून जा रहे दो हेलीकॉप्टरों को मौसम खराब होने के कारण टिहरी जिले के सकलाना के मजगांव और लामकांडे गांव के खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। मौसम थोड़ा ठीक होने पर शाम 7.05 बजे हेलीकॉप्टर देहरादून के लिये चल दिए। खेतों में हेलीकॉप्टर देखकर ग्रामीण उत्साहित हो उठे और लोगों ने जमकर फोटो व सेल्फी ली।