फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल होगा 200 करोड़ की शाही शादी का आगाज, हाईप्रोफाइल तैयारियों की एक्सक्लूसिव तस्वीरें

Tue, 18 Jun 2019 11:17 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड की सबसे महंगी शादी के कार्यक्रम मंगलवार से शुरू होने वाले हैं। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। भारत से जाकर साउथ अफ्रीका में बसे उद्योगपति गुप्ता बंधुओं अजय और अतुल ने अपने दो बेटों की शादी के लिए उत्तराखंड के औली को चुना है। होटल क्लिप टॉप को लाइटों से सजाया गया है।


विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को पद्मश्री व जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण के जागरों पर अजय गुप्ता ने नारियल तोड़कर शादी समारोह का श्रीगणेश किया। वहीं शाम को गायक कैलाश खेर भी औली पहुंच गए।
 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दो दिनों से गुप्ता परिवार की ओर से औली में स्थानीय ग्रामीणों को भोज दिया जा रहा है। औली में 18 यानि मंगलवार से 22 जून तक आयोजित होने वाली शाही शादी की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।

 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दो शादियों के लिए जोशीमठ से लेकर औली तक की हर दुकान को गुप्ता बंधुओं ने किराये पर ले लिया है। पूरे आयोजन के लिए परिवार लगभग दो सौ करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इस शादी में मेहमान तो गिने-चुने ही बुलाएं गए हैं, लेकिन खर्चा दो सौ करोड़ के करीब है। औली के स्कीइंग क्षेत्र को वेडिंग प्वाइंट के तौर पर विकसित किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें