सेक्स पावर बढ़ाने वाला कीड़ा (यारसागंबू) लोगों की मौत का कारण बन रहा है। बेशकीमती यह कीड़ा बर्फ के नीचे चट्टानों में पाया जाता है। अक्सर इस कीड़े को तलाशने गए लोग मौत का शिकार बन जाते हैं।
2 of 7
himalayan viagra kirajari
यारसांगबू को कीड़ा जड़ी भी कहा जाता है। अंतररार्ष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लाखों में है, इसलिए इसको तलाशने में लोग अपनी जान को खतरे में डालने से भी नहीं चूकते।
3 of 7
himalayan viagra kirajari
उच्च हिमालयी क्षेत्र में इस बार लगातार हो रहे हिमपात के कारण यारसागंबू की तलाश में गए लोगों के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है। बर्फ में फिसलकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से मुनस्यारी छात्रसंघ के अध्यक्ष चरण बिष्ट नागनीधूरा में एवलांच में फंस गए। उनको बर्फ के गड्ढे से बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया।
4 of 7
himalayan viagra kirajari
बताया गया कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में इन दिनों लगातार हिमपात हो रहा है। जिन इलाकों में लोग यारसागंबू की खोजबीन करते हैं, वहां पर अधिक मात्रा में बर्फ गिरी है।
5 of 7
himalayan viagra kirajari
दो दिन पहले मुनस्यारी छात्रसंघ के अध्यक्ष चरण बिष्ट नागनीधूरा में इसी बर्फ में फिसलकर करीब 500 मीटर दूर बर्फ की खाई में फंस गए। उनके साथियों ने किसी तरह पत्थरों से बर्फ को तोड़कर उनको खाई से बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। उनको शुक्रवार शाम मुनस्यारी अस्पताल लाया गया। वहां से उनको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
6 of 7
kirajari smuggling
- फोटो : AmarUjala
इधर, फाफा निवासी सुरेंद्र सिंह (25) पुत्र डिगर सिंह पंचाचूली बेस कैंप के पास बर्फ में फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वह भी यारसागंबू की खोज में गए थे। सुरेंद्र को ज्यादा चोट होने के कारण गंभीर हालत में हल्द्वानी ले जाया गया है।
यारसागंबू की तलाश में इन दिनों धारचूला, मदकोट, मुनस्यारी, बरम, बंगापानी से सैकड़ों की संख्या में लोग हिमालयी बुग्यालों में गए हुए हैं। इलाके में फिसलकर घायल होने की घटनाएं लगातार हो रही हैं, लेकिन इलाके में संचार की कोई सुविधा न होने के कारण तत्काल जानकारी नहीं मिल पा रही है।