फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में माओवादियों ने किया कुछ ऐसा कि पुलिस और प्रशासन के हाथ-पैर फूले

Wed, 24 May 2017 12:20 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, धौलछीना/सोमेश्वर
विज्ञापन
1 of 6
Maoist - फोटो : amar ujala
उत्तराखंड में माओवादियों की गतिविधियां दिनों दिन तेज हो रही हैं। अल्मोड़ा जिले में कथित माओवादी गतिविधियां पुलिस, खुफिया एजेंसियों और जिला प्रशासन के लिए चुनौती बनती जा रही हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Maoist
कथित माओवादियों ने धौलछीना में सरकारी भवनों और सोमेश्वर में दो स्कूलों में पोस्टर और वॉल पेटिंग की है। इनमें ‘नशा नहीं रोजगार दो, शराब के ठेकों को आग लगाओ आदि नारे लिखे गए हैं। इससे पहले भी जिले में कई स्थानों पर पोस्टर चस्पा किए चुके हैं। माओवादियों का सुराग लगाने में पुलिस, राजस्व पुलिस और खुफिया एजेंसियां अब तक नाकाम साबित हुई हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Maoist
रविवार रात भाकपा (माओवादी) की ओर से धौलछीना ब्लॉक मुख्यालय, इंटर कालेज के गेट, स्कूल भवन, प्रधानाचार्य कार्यालय,  खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, खंड विकास अधिकारी के पुराने कार्यालय भवन, सरकारी प्रचार होर्डिंग पर पोस्टर चिपकाने के साथ वॉल पेटिंग की गई है। आज सुबह इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को मिली।
      

4 of 6
Maoist
पोस्टरों और वाल पेंटिंग में ‘हम कोई नेपाल से आए नहीं हैं हम यहीं के हैं और हम अपने उत्तराखंड को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए संघर्षरत हैं’,  ‘नशा नहीं रोजगार दो, शराब के ठेकों को आग लगाओ, तस्करों के घरों में आग लगाओ, जनता को शराब नहीं रोजगार चाहिए, महंगाई नहीं बेहतर व्यवस्था चाहिए, शिक्षक विहीन स्कूल नहीं, शिक्षकों से भरपूर स्कूल चाहिए, शराब के ठेकों को ध्वस्त करो, शराब तस्करों को मारो’ आदि नारे लिखे गए हैं।
    
विज्ञापन

5 of 6
Maoist
सूचना मिलने पर खुफिया एजेंसियां और राजस्व पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद स्कूल खुलने से पहले स्कूल भवनों समेत अन्य सरकारी संपत्ति में लगे पोस्टरों को हटाने के साथ वॉल पेंटिंग को साफ  किया गया। उधर सोमेश्वर में कंट्रीवाइड स्कूल और आनंद वैली स्कूल भवन में भी माओवादियों ने पोस्टर पिचकाने के साथ वाल पेंटिंग की, जिसे प्रशासन ने तड़के ही मिटवा दिया था। इधर एसडीएम विवेक राय ने बताया कि बीते दिनों माओवादी पोस्टर लगाने की घटनाओं के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व पुलिस कर्मी और होमगार्ड आदि लगातार विभिन्न क्षेत्रों में निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगे और सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Maoist
कस्बे में भाकपा (माओवादी) की ओर से पोस्टर और वॉल पेंटिंग किए जाने की सूचना मिलने के बाद खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गईं। एलआईयू, विजिलेंस, आईबी, राजस्व कर्मियों के साथ ही डीआईजी कार्यालय नैनीताल से भी कार्मिक धौलछीना पहुंचे थे। इन एजेंसियों ने धौलछीना बाजार में दुकानों और होटल स्वामियों की ओर से  लगाए गए सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ जांच के लिए फुटेज साथ ले गए हैं। क्षेत्र में इन दिनों शराब के विरोध में कई स्थानों पर जनता आंदोलित है। माओवादियों द्वारा शराब के विरोध में लगाए गए पोस्टर जनता के आंदोलन को हाइजैक करने की कोशिश भी माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें