कोटद्वार के एक पब्लिक स्कूल की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में युगांतर ने सतंरगी छटा बिखेरी। जब बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीला का मंचन किया तो सब मंत्रमुग्ध से हो गए। स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने दीप प्रज्ज्वलित कर ग्राउंड शो युगांतर का उद्घाटन किया। 450 बच्चों ने ग्राउंड शो के माध्यम से जीवंत प्रदर्शन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। एक घंटे के इस शो ने समा बांध दिया।