आतंकवादी हमले में शहीद हुए उत्तराखंड के सपूत मंजीत चौहान का हरिद्वार में अंतिम संस्कार किया गया। मंजीत मणिपुर में आतंकवादी हमले में शहीद हो गए थे। बेटे अक्षत ने उन्हें मुखाग्नि दी। देहरादून के भानियावाला निवासी असम रायफल के जवान मंजीत चौहान दो मई को आतंकवादी हमले में घायल हो गए थे। इलाज के दौरान जवान ने आखिरी सांस ली थी। शुक्रवार को शहीद जवान की पार्थिव देह हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट लाई गई। शहीद को आखिरी विदाई देने गणमान्य नागरिकों समेत बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।