फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंडल से दूल्हे का 'स्वागत': पति की तीसरी शादी में दूसरी पत्नी ने बरसाए अनगिनत चप्पल, तस्वीरों में देखें- होने वाले जीजाजी कैसे भागे

Sun, 17 Apr 2022 08:57 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
दूल्हे की हुई धुनाई - फोटो : अमर उजाला
ऊधम सिंह नगर जिले के गदरपुर में तीसरी शादी करने आए दूल्हे की दूसरी पत्नी और अन्य महिलाओं ने चप्पलों से जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को बमुश्किल गुस्साए परिजनों से बचाकर थाने पहुंचाया। पूछताछ में दूल्हे पर पूर्व में एक युवती को तलाक देकर छोड़ने और एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला भी संज्ञान में आया है। 

शुक्रवार दोपहर यहां एक धर्मशाला में वैवाहिक समारोह चल रहा था। बरात पहुंच चुकी थी। दूल्हे के स्वागत की रस्में चल रहीं थीं। तभी मथुरा जिले के महावन थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला अपने परिजनों के साथ पुलिस टीम को लेकर वहां पहुंच गई। महिला ने बताया कि मुरादाबाद निवासी दूल्हे ने उसके साथ 27 अप्रैल 2021 को विवाह किया था। 

उसकी हरकतों की वजह से वह मायके चली गई थी। उसे पता चला कि उसका पति गदरपुर में शादी कर रहा है। पुलिस ने इस बारे में दूल्हे से ही पूछताछ की तो वह घबरा गया। उसकी सच्चाई जानकर वधू पक्ष के लोग भी हक्का-बक्का रह गए। शादी की खुशियों में खलल पड़ गया। 
विज्ञापन

2 of 5
दूल्हे की हुई धुनाई - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। इसी बीच महिला (पत्नी) ने चप्पल निकालकर दूल्हे की पिटाई शुरू कर दी। दूल्हे की पिटाई होते देखकर वधू पक्ष की महिलाओं ने भी उस पर चप्पलें बरसानी शुरू कर दीं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी दूल्हे को आक्रोशित भीड़ से बचाकर थाने ले आए। 
विज्ञापन

3 of 5
दूल्हे की हुई धुनाई - फोटो : अमर उजाला
उधर, बरात लेकर आए दूल्हे के परिजन भी तितर-बितर हो गए। व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़ के नेतृत्व में व्यापारियों ने भी थाने पहुंचकर दूल्हे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। समाचार लिखे जाने तक मामले को लेकर महिला और वधू पक्ष की तरफ से पुलिस को कोई तहरीर नहीं सौंपी गई थी। 

4 of 5
दूल्हे की हुई धुनाई - फोटो : अमर उजाला
पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने आया दूल्हा चालाक और शातिर बताया जा रहा है। वह पैरा मिलिट्री फोर्स में कुक है। पुलिस की पूछताछ में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

ये भी पढ़ें...धड़ों में बंटी कांग्रेस: डैमेज कंट्रोल तो हुआ शुरू, लेकिन नेताओं के बीच पक रही खिचड़ी, माहरा ने किया प्रीतम के घर का रुख

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दूल्हे की हुई धुनाई - फोटो : अमर उजाला
उस पर वर्ष 2013 में कांठ थाने में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ था। 2013 में ही उसने ठाकुरद्वारा मुरादाबाद निवासी से शादी की और बाद में उसे तलाक दे दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें