अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक हैं तो अब आपको बड़ी परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
2 of 7
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
कई लोग जब दूसरी जगह घर शिफ्ट कर लेते हैं या फिर किराय पर रहते हैं तो वे अपने बैंक एकाउंट की ब्रांच को चेंज करना चाहते हैं। ऐसे में उन्हें बैंक के चक्कर काटने पड़ते हैं। लेकिन इस खबर को पढ़ने के बाद उन्हें ऐसा नहीं करना पड़ेगा। उनका काम घर बैठे ही हो जाएगा।
विज्ञापन
3 of 7
sbi
एसबीआई की इस नई सुविधा में आप एक ब्रांच से दूसरी ब्रांच में पैसे ट्रांसफर करने के साथ ही अपना एकाउंट भी ऑनलाइन ही ट्रांसफर कर सकते हैं। इससे आपका काम काफी आसान हो जाएगा।
4 of 7
bank
- फोटो : amar ujala
एसबीआई देहरादून के चीफ मैनेजर एके गुप्ता ने बताया कि, यह सुविधा आपको इंटरनेट बैंकिग एक्टिव करने के बाद ही मिलेगी। साथ ही आपको केवाईसी वहीं जाकर अपडेट करानी होगी।
विज्ञापन
5 of 7
Online Banking
इसके लिए सबसे पहले इन्टरनेट बैंकिंग सुविधा एक्टिवेट करें। इसके बाद वेबसाइट पर लॉगइन करें और 'ई-सर्विस' का ऑपशन चुनें।
विज्ञापन
6 of 7
mobile
वहां आपको 'ट्रांसफर ऑफ सेविंग अकाउंट' के ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करें और जिस खाते को ट्रांसफर करना है वहां ऑप्शन में भर दें। इसके बाद आगे दिए जा रहे ऑप्शन को भर दें। तभी आगे बढ़ें।
अंत में आपको वहां नई शाखा का नाम और ब्रांच कोड दिखेगा। साथ ही आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा। इसे ओटीपी के सेक्शन में डालकर कंफर्म करें। इसके बाद आपका खाता ट्रांसफर हो जाएगा।