फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Shivratri 2023: बन रहा खास संयोग, इस शुभ मुहूर्त में करें महादेव का जलाभिषेक, इन बातों का भी रखें ध्यान

Fri, 14 Jul 2023 08:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
शिवरात्रि - फोटो : अमर उजाला
सावन की पहली मासिक शिवरात्रि का व्रत शनिवार को रखा जाएगा। देवभूमि के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ रहेगी। श्रद्धापूर्वक शिव पूजन किया जाएगा। सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 15 जुलाई को रात 08.32 मिनट से 16 जुलाई को रात 10.08 मिनट तक रहेगी। शिवरात्रि में शिव पूजा निशिता काल मुहूर्त में की जाती है। इसलिए इस समय जलाभिषेक करना शुभ रहेग।

यह भी पढ़ें... इस मंदिर में तीन युगों से जल रही शिव-पार्वती के मिलन की साक्षी अखंड ज्योति

डॉ. आचार्य सुशांत राज ने बताया कि पंचांग के अनुसार, इस साल सावन का महीना बहुत ही खास है। इस साल सावन में दो मासिक शिवरात्रि का संयोग बन रहा है। इस माह में शिव पूजा के लिए सोमवार, प्रदोष व्रत और सावन शिवरात्रि का दिन बहुत खास माना जाता है। हर माह में मासिक शिवरात्रि आती है लेकिन इस साल सावन में दो मासिक शिवरात्रि का संयोग है। 
विज्ञापन

2 of 5
जलाभिषेक - फोटो : अमर उजाला
शिवरात्रि पर ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करते हुए भगवान शिव का जलाभिषेक करें। इससे कष्टों से मुक्ति मिलती है। ध्यान रखें कि इस दिन तामसिक भोजन न करें। 
विज्ञापन

3 of 5
शिवरात्रि - फोटो : अमर उजाला
फल, फूल, चंदन, बिल्व पत्र, धतूरा, धूप व दीप से शिवजी की पूजा करें। दूध, दही, घी, शहद और शक्कर एक साथ मिलाकर पंचामृत से शिवलिंग को स्नान कराकर जल से अभिषेक कराएं। 

4 of 5
शिवरात्रि - फोटो : अमर उजाला
भोलेनाथ के आठ नामों भव, शर्व, रुद्र, पशुपति, उग्र, महान, भीम और ईशान को लेकर फूल अर्पित कर शिव जी की आरती और परिक्रमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिवरात्रि - फोटो : अमर उजाला
कहा जाता है कि भगवान शिव का दूध से अभिषेक करने और बेलपत्र चढ़ाने से पूजा का दोगुना फल मिलता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें