फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकष्टी चतुर्थी: राशि के अनुसार करेंगे भगवान गणेश की पूजा, तो होगा भाग्योदय

Sat, 03 Feb 2018 07:36 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
Ganesha
आज गणेश संकष्टी चतुर्थी का व्रत है। तो अपनी राशि के अनुसार भगवान गणेश का पूजन करें, इससे आपको दोगुना फल मिलेगा।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
Ganesha
पंडित संतराम के अनुसार, प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत किया जाता है। वहीं शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को वैनायकी गणेश चतुर्थी व्रत होता है। इसलिए इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से सभी कष्ट दूर होते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 8
मेष्‍ा
मेष राशि वाले तिल और गुड़ के लड्डू बनाएं और शाम के समय पूजा कर भगवान को भोग लगाएं। इससे उनकी परेशानिया समाप्त हो जाएंगी।

वृष राशि वाले हल्दी से अपनी तिजोरी पर स्वास्तिक बनाएं। इससे उन्हें लाभ होगा। ध्यान रहे इसे पूजा के बाद ही बनाएं।
 

4 of 8
कर्क राशि
मिथुन राशि वाले चन्द्रोदय होने पर, जल में तिल मिलाकर चन्द्रमा को अर्घ्य दें। इससे मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।

कर्क राशि वाले रोली से टीका लगाएं और पान का पत्ता भगवान को आर्पित करें। वहीं गणेश भगवान का जाप भी करें। इससे उन्हें विरोधियों पर विजय मिलेगी।
 
विज्ञापन

5 of 8
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
सिंह राशि वाले भगवान गणेश को फूल चढ़ाते समय 'ऊँ गं गणपतये नमः' मंत्र का जाप करें। इससे घर की सुख-शांति बनी रहेगी।

कन्या राशि वाले जाप के बाद 2 कपूर और 6 लौंग भगवान को अर्पित करें। ऐसा करने से आपकी बौद्धिक क्षमता में निश्चित ही वृद्धि होगी।      
विज्ञापन

6 of 8
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
तुला राशि वाले दूर्वा की गांठ को हल्दी मिले हुए जल में डुबोकर मूर्ति पर छींटा दें। इससे ऐसा करने से आपकी मनोकामना जल्द ही पूरी होगी।

वृश्चिक राशि वालों को घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में सकारत्मक ऊर्जा का वास होता है।

 
विज्ञापन

7 of 8
मकर राश‌ि
धनु राशि वाले अपने घर की सुख-शांति बनाए रखने के लिए कपूर की आहुति दें। इसके बाद उसमें लौंग चढ़ाएं। पारिवारिक सुख मिलेगा।

मकर राशि वाले मनोकामना पूरी करने के लिए एक धागे में सात गांठे मारकर उसे अपनी तिजोरी या पर्स में रखें। इससे उन्हें धनलाभ होगा।

 
विज्ञापन

8 of 8
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
कुंभ राशि के जातक तरक्की के लिए कच्चा नारियल भेंट करें। इसका प्रसाद भी बांटे।

मीन राशि वालों को आज के दिन हल्दी और चावल का टीका लगाना चाहिए। इससे उन्हें पॉजिटिव एनर्जी मिलेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें