टैक्स जमा नहीं करने पर शुक्रवार को आयकर विभाग ने इस कंपनी के ‌खिलाफ  बड़ी कार्रवाई की। आयकर विभाग ने चीफ कमिश्नर पीके गुप्ता के निर्देश पर यह कार्रवाई की, जिसके तहत विजन फार्मा कंपनी से पांच लाख रुपये वसूली गए।   विभाग के अनुसार कंपनी को पहले भी नोटिस भेजे गए थे,लेकिन बाद में रिकवरी का निर्णय लिया गया।   इसी के तहत शुक्रवार को आयकर विभाग की टीम ने कंपनी  से पांच लाख की रिकवरी की।