पिंकी की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया तो शोरूम में सीसीटीवी सिस्टम नहीं मिला। शोरूम के सामने स्थित घर के सीसीटीवी कैमरे भी खराब पाए गए। पुलिस ने काफी दूर तक सीसीटीवी की तलाश की लेकिन कहीं सीसीटीवी नहीं दिखा। कयास लगाया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारा शोरूम के बगल से गुजरने वाली गली से होकर भागा होगा।