मसूरी पहुंचे सचिन तेंदुलकर की एक झलक के लिए उनके प्रशंसकों का लंबा इंतजार देख पत्नी अंजलि का दिल पसीज गया। अंजलि के कहने पर दिनभर के लंबे इंतजार के बाद प्रशंसकों को सचिन की पहली झलक मंगलवार रात करीब आठ बजे दिखाई पड़ी।
विज्ञापन
फैंस का इंतजार देख पसीजा अंजलि का दिल
2 of 5
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : AmarUjala
उत्साहित प्रशंसकों ने सचिन-सचिन की आवाज लगाई तो मास्टर ब्लास्टर ने भी हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। बाद में पत्नी अंजलि के जोर डालने पर प्रशंसकों संग सेल्फी खिंचवाई और जमकर आटोग्राफ भी दिए। साथ ही प्रशंसकों के सब्र की तारीफ भी की।
विज्ञापन
फैंस का इंतजार देख पसीजा अंजलि का दिल
3 of 5
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : AmarUjala
मालूम हो कि पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर बीते दिन अपने मित्र संजय नारंग के ढहलिया बैंक पहुंचे थे। आज पूरे दिन सचिन तेंदुलकर बिजनेस कांफ्रेस में व्यस्त रहे।
फैंस का इंतजार देख पसीजा अंजलि का दिल
4 of 5
ढहलिया बैंक
- फोटो : AmarUjala
सचिन से मिलने के लिए सुबह से प्रशंसक ढहलिया बैंक के बाहर जमे हुए थे। शाम को करीब सात बजे सचिन की पत्नी डॉ. अंजलि टहलने के लिए बाहर निकली तो गेट के बाहर खड़े सचिन के प्रशंसकों ने उनसे मास्टर ब्लास्टर से मिलवाने का आग्रह किया।
दिल्ली से आए एक दंपति तो सचिन का दीदार करने के लिए लाल टिब्बा पर सुबह से लेकर रात तक डटे रहे। डॉ. अंजलि फौरन वापस लौटी और एक घंटे बाद सचिन पत्नी संग गेट से बाहर आए। प्रशंसकों संग सेल्फी खिंचवायी। बातें भी की, पर मीडिया से कोई बात नहीं की। प्रशंसकों को ऑटोग्राफ देने के बाद नारंग के दूसरे आशियाने बोथवेल बैंक की और चले गए।