फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून के होटल में आतंकी होने की सूचना पर हड़कंप 

Thu, 30 Jun 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
जांच करते पुलिसकर्मी
देहरादून के आईएसबीटी स्थित एक होटल में संदिग्ध आतंकी की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। 100 नंबर पर मिली सूचना पर दौड़ी पुलिस ने होटल में जांच पड़ताल की तो कहानी कुछ और ही निकली।
Trending Videos
विज्ञापन

देहरादून के होटल में आतंकी होने की सूचना पर हड़कंप

2 of 6
शराबी
पुलिस पड़ताल में पता चला कि सूचना एक वकील ने दी थी। वह एक फौजी को आतंकी समझ बैठे। इसमें उनसे ज्यादा दोष उनके सिर पर चढ़ी शराब का है। फौजी ने उन्हें अपना आईकार्ड भी दिखाया पर नशे में धुत वकील ने उनकी एक नहीं सुनी और सीधे 100 नंबर डायल कर दिया।
विज्ञापन

देहरादून के होटल में आतंकी होने की सूचना पर हड़कंप

3 of 6
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
चौकी इंचार्ज आईएसबीटी गिरीश नेगी ने बताया कि 100 नंबर पर मिली सूचना के आधार पर 10-12 सिपाहियों के साथ होटल पर पहुंचे।

देहरादून के होटल में आतंकी होने की सूचना पर हड़कंप

4 of 6
calling
इसी बीच इंस्पेक्टर पटेलनगर बीडी जुयाल भी और सिपाहियों के साथ होटल पर आ गए और संदिग्ध आतंकी की तलाश शुरू की गई। जिस नंबर से पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना आई थी उस नंबर को डायल किया तो वह व्यक्ति होटल के बार में ही मौजूद मिला।
विज्ञापन

देहरादून के होटल में आतंकी होने की सूचना पर हड़कंप

5 of 6
जांच करते पुलिसकर्मी
पूछताछ हुई तो उन्होंने एक व्यक्ति की ओर इशारा करके उसे आतंकी बताया। जब उस व्यक्ति से पूछताछ की गई तो पता चला कि वह क्लेमेंटटाउन में रहते हैं और फौजी हैं।

Published By : Nirmala Suyal
विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून के होटल में आतंकी होने की सूचना पर हड़कंप

6 of 6
- फोटो : Demo Pic
वह रिटायरमेंट के बाद होटल खोलने पर विचार कर रहे हैं इसी वजह से वह होटल की कार्यशैली समझने के लिए अक्सर यहां आते हैं। संदिग्ध आतंकी की सूचना फर्जी पाए जाने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें