फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की निकाय चुनाव: छोटी सरकार बनाने को मतदाताओं की उमड़ी भीड़, दिखा गजब का उत्साह, तस्वीरें...

Sat, 23 Nov 2019 10:53 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के रुड़की में लोकतंत्र के महापर्व पर वोटरों में गजब का उत्साह नजर आया। शहर की सरकार चुने जाने के लिए बड़ी तादात में वोटर अपने घर से निकले और लाइनों में लगकर मतदान किया। इस बार अभी तक 64.47 फीसदी मतदान हुआ है। आलम यह था देर शाम तक मतदान केंद्रों पर लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
युवा, बुजुर्ग, दिव्यांग से लेकर महिलाओं और पुरुषों ने भी लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। नगर निगम चुनाव में शुक्रवार को मतदान के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। अपने शहर को साफ सुथरा बनाए रखने के साथ ही लोगों के हित में काम करने वाली नगरीय सरकार को चुनने को शहर की आधी आबादी का भी जोर दिखा।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
सुबह घरेलू काम जल्दी निपटाने के बाद कॉलोनी और मोहल्ले की महिलाओं की टोली वोट डालने घरों से निकलीं तो मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें लग गईं। महिलाएं घंटों लाइन में अपनी बारी के इंतजार में खड़ी रहीं। कहीं, नकाबपोश महिलाओं की टोली तो कहीं घूंघट में घर से निकलीं महिलाओं ने लोकतंत्र के महापर्व में उत्साहपूर्वक मतदान किया। वहीं, लोकतंत्र को मजबूत बनाने में जब अगुवाई की बात आई तो बुजुर्गों में भी भारी उत्साह दिखा। 

4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को हर क्षेत्र में बुजुर्ग अपनी जिम्मेदारी निभाने पहुंचे और मतदान किया। इसी तरह दिव्यांग और युवाओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह दिखा। लाइन में घंटों इंतजार के बाद उन्होंने लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी दर्ज कराई।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम में इस बार कई नए क्षेत्रों को भी जोड़ा गया था। लिहाजा इस बार करीब 30 हजार नए मतदाता सूची में शामिल हुए। अब तक इस क्षेत्र के लोग ग्रामीण सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाते थे, लेकिन इन मतदाताओं को पहली बार नगर निगम में शामिल होकर शहर की सरकार चुनने का मौका मिला। 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
लिहाजा नए क्षेत्रों के मतदाताओं में बृहस्पतिवार को निगम चुनाव में वोट डालने को लेकर काफी उत्साह रहा। नए क्षेत्रों के लोगों ने सुबह आठ बजे मतदान स्थल पर पहुंचकर मतदान किया। उधर, प्रत्याशी विशेष के पक्ष में मतदाताओं से वोट की अपील करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत अन्य लोगों ने डीएवी कॉलेज में हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ समेत भारी बल मौके पर पहुंच गया। सीओ ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया। 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
अगर चुनाव में मतदान के दौरान शुक्रवार को फर्जी वोटिंग और बिना आईडी प्रूफ के वोट डलवाने को लेकर छुटपुट घटनाएं हुईं। वहीं, मतदान केंद्रों पर मारपीट की अफवाहों पर दिनभर पुलिस मतदान केंद्रों पर दौड़ती रही। अफवाहों का दौर सुबह मतदान होने से लेकर संपन्न होने तक चलता रहा। ऐसे में पुलिस को पूरे दिन दौड़ लगानी पड़ी। 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : अमर उजाला
बूथों तक पहुंचकर भी नगर निगम के चुनावी महायज्ञ में सैकड़ों लोग अपने वोट की आहूति डालने से वंचित रह गए। किसी का वोटर लिस्ट में नाम नहीं था तो मतदाता पहचान पत्र नहीं होने के कारण मतदान नहीं कर पाया। ऐसे में मतदान स्थलों पर कई जगह हल्की फुल्की नोंकझोंक भी देखने को मिली। इस संबंध में कुछ लोगों ने शिकायत भी दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें