फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ मेलाधिकारी ने प्लास्टिक को लेकर मारा छापा, टीम को देखते ही कैनियां लेकर गंगा में कूदा व्यापारी

Fri, 22 Nov 2019 04:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार में हरकी पैड़ी क्षेत्र को चौपाटी बनाने पर कुंभ मेलाधिकारी दीपक रावत के छापा मारने के बाद नगर आयुक्त उदय सिंह राणा ने हरकी पैड़ी क्षेत्र को क्लीन रखने के लिए कर एवं राजस्व अधीक्षक राहुल कैंथोला के नेतृत्व में नगर निगम की नौ सदस्यीय टीम का गठन किया है। टीम हर की पैड़ी क्षेत्र और गंगाघाटों पर प्लास्टिक कैनी, पॉलिथीन, थर्माकोल और प्लास्टिक से बनी सभी प्रकार की प्रतिबंधित वस्तुओं को बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मेलाधिकारी दीपक रावत ने बुधवार को उसकी प्लास्टिक कैनियों को जब्त कराया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त ने हरकी पैड़ी क्षेत्र को साफ रखने और पॉलिथीन बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए टीम बनाई। नगर आयुक्त की ओर से गठित टीम को चेक करने के लिए सहायक नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी एवं मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश गुंज्याल को नियुक्त किया। इन दोनों अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को शाम के समय हरकी पैड़ी क्षेत्र के घाटों का औचक निरीक्षण किया। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
नगर आयुक्त के आदेश मिलते ही टीम ने हर की पैड़ी क्षेत्र में पहुंची तो वेंडरों में भगदड़ मच गई है। टीम ने प्लास्टिक की कैनियां और लंगर लगाने का सामान जब्त किया। घाटों पर अवैध रूप से फूल-प्रसाद बेचने वालों को खदेड़ा। प्लास्टिक की कैनी बेचने वाला एक वेंडर टीम को देखकर कैनियों के साथ शिव सेतु से गंगा में कूद गया और तीरथ होटल के सामने से बाहर निकला।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को डीएम के छापा करने को लेकर कुछ लोगों ने प्रतिरोध करते हुए कहा था कि प्रशासन केवल छोटे दुकानदारों का उत्पीड़न करता है। होलसेल वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती तो एक व्यापारी नेता के गोदाम पर भी छापा मारा। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कुंभ मेला अधिकारी से आग्रह किया कि खरीदे गए माल का निस्तारण करने के लिए कुछ समय दिया जाए जिस पर 15 दिन का समय दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत का कहना है कि गंगा के घाटों पर खुलेआम प्लास्टिक की कैनियां बेची जा रही थी। मेला अधिकारी ने दुकानदारों से नियम विरुद्ध प्लास्टिक की कैनियां और खुले में खाने पीने का सामान बेचे जाने के बारे में नाराजगी जताई तो पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। छोटे दुकानदारों के आपत्ति जताने पर जिलाधिकारी ने एक प्लास्टिक की कैनियों के गोदाम पर छापा मारा। यहां कैनियां मिलने पर उन्होंने ने पुलिस व नगर निगम अधिकारियों को बुलाकर सारा माल जब्त करने को कहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें