रुड़की में टोडा कल्याणपुर गांव का रास्ता सेना द्वारा बंद करने से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रास्ता खोलने का प्रयास किया। इसे लेकर उनकी सेना के जवानों से भिड़ंत हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : amar ujala
मामला इतना बढ़ा कि पथराव हो गया। सूचना मिलते ही एसपी देहात, एसडीएम और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामला शांत कराया। इस दौरान ग्रामीण धरने पर बैठ गए। किसी तरह उन्हें आश्वासन देकर उठाया गया। वहीं, पथराव में चार ग्रामीण घायल हो गए।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : amar ujala
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के टोडा कल्याणपुर का रास्ता सेना परिसर से होकर गुजरता है। इसे लेकर सेना और ग्रामीणों में पुराना विवाद चला आ रहा है। इस रास्ते को कोरोना के चलते मार्च के अंतिम सप्ताह में सेना ने पूरी तरह से बंद कर दिया था। इसका उस समय ग्रामीणों ने विरोध किया था। लेकिन मामला शांत हो गया था, तभी से ग्रामीण इस रास्ते को खुलवाने की मांग कर रहे थे।
4 of 6
- फोटो : amar ujala
बृहस्पतिवार की सुबह सैकड़ों ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया और ग्रामीण जहां बैरिकेड लगाकर रास्ते को बंद किया है, वहां पहुंच गए और रास्ता खोलने का प्रयास करने लगे। इसे लेकर सेना ने आपत्ति जताई तो हंगामा हो गया। मामला इतना बढ़ा कि पथराव हो गया और भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : amar ujala
यहां काफी देर तक पथराव होता रहा। मामले की सूचना मिलते ही एसपी देहात एसके सिंह, एसडीएम गोपाल सिंह चौहान और सीओ चंदन सिंह बिष्ट समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे और मामला शान्त कराया। वहीं, पथराव में चार ग्रामीण भी घायल हो गए।
इस दौरान ग्रामीण पुलिस के सामने ही मौके पर धरने पर बैठ गए। किसी तरह पुलिस ने उन्हें आश्वासन देकर उन्हें धरने से उठाया। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि मामला शांत हो गया है। रास्ते को सुबह छह से दस बजे तक खोलने के लिए सेना के अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। मामले का जल्द ही हल निकाल लिया जाएगा।