बुधवार को उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट बदली। देर शाम राजधानी देहरादून में अचानक मौसम खराब हुआ और बारिश शुरू हो गई। इसके साथ ही जबरदस्त ओले भी गिरे। वहीं, पहाड़ों में बर्फबारी हुई। इससे तापमान में भी गिरावट आई है। तस्वीरों में देखिए...
विज्ञापन
2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून समेत कई इलाकों में करीब आधे घंटे तक हुई ओलावृष्टि देख लोग खुश हो गए। ओलावृष्टि इतनी ज्यादा थी कि बच्चों ने तो स्नोमैन तक बना दिए।
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
कई जगह तो सड़कों पर ओलों की सफेद चादर बिछ गई। बारिश और ओलावृष्टि होते ही शहर की बिजली भी चली गई। कई इलाकों में अंधेरा छा गया।
4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, मौसम खराब होते ही आसमान में बिजली भी चमकने लगी। तेज गर्जना के साथ बिजली चमकते देख लोग हैरान हो गए।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों की रानी मसूरी में मौसम का मिजाज बदला। मसूरी में भी तेज बारिश और ओलावृष्टि के होने से तापमान में भारी गिरावट आई है।
विज्ञापन
6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, मौसम विभाग ने भी अगले 24 घंटों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और भारी ओलावृष्टि की संभावना जताई है। कई जगह आंधी भी चल सकती है।
विज्ञापन
7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
उधर, यमुनोत्री घाटी, बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, घांघरिया, रुद्रनाथ, लाल माटी के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई।
कुमाऊं में पिथौरागढ़- धारचूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को मूसलाधार बारिश के बीच फांफू नाला उफना गया। अचानक नाला उफनाने से वहां से जा रहे लोग सहम गए।