फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमालय में मौजूद इस झील में तैरते हैं कंकाल, क्या है रहस्य? देखें

Tue, 29 Dec 2015 09:43 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 10
हिमालय की गोद में बसी यह रहस्यमयी झील लोगों को डराती है। वैज्ञानिक भ्री इस झील के बारे में कई शोध कर चुके हैं।
विज्ञापन

हिमालय में मौजूद इस झील में तैरते हैं कंकाल, क्या है रहस्य? देखें

2 of 10
उत्तराखंड स्थित हिमालयी बेल्ट में मौजूद रुपकुंड झील में पांच सौ से ज्यादा कंकाल पाए जाने के लिए देश दुनिया में प्रसिद्घ है। यह जगह बेहद सुनसान है और हिमालय पर लगभग 16499 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
विज्ञापन

हिमालय में मौजूद इस झील में तैरते हैं कंकाल, क्या है रहस्य? देखें

3 of 10
यह झील चारों ओर से ग्लेशियर और पहाड़ से घिरी है। इसके साथ ही यह झील ट्रैकिंग के लिए प्रसिद्घ जगहों में से एक है। इस झील की गहराई दो मीटर के लगभग है।

हिमालय में मौजूद इस झील में तैरते हैं कंकाल, क्या है रहस्य? देखें

4 of 10
यदि आपको एडवेंचर ट्रैकिंग पसंद है तो आप इस झील का रुख कर सकत हैं। रूपकुंड झील हिमालय के ग्लेशियरों के गर्मियों में पिघलने से बनने वाली छोटी सी झील है।
विज्ञापन

हिमालय में मौजूद इस झील में तैरते हैं कंकाल, क्या है रहस्य? देखें

5 of 10
यहां बर्फ पिघलने के साथ ही कहीं पर भी नरकंकाल दिखाई देना आम बात है। यहां तक कि झील के अंदर देखने पर भी यहां नरकंकाल पड़े दिखाई दे जाते हैं।
विज्ञापन

हिमालय में मौजूद इस झील में तैरते हैं कंकाल, क्या है रहस्य? देखें

6 of 10
इस झील में इतने सारे नरकंकाल कैसे आए इसके बार में कई कहानियां प्रचलित हैं। 1942 में हुए एक रिसर्च से कंकालों के इस राज से परदा उठ सकता है। रिसर्च के अनुसार ट्रैकर्स का एक ग्रुप यहां हुई ओलावृष्टि में फंस गया, जिसमें सभी की मौत हो गई। हड्डियों के एक्स-रे और अन्य टेस्ट्स में पाया गया कि हड्डियों में दरारें पड़ी हुई थीं जिससे पता चलता है कि कम से कम क्रिकेट की बॉल की साइज़ के बराबर ओले रहे होंगे।
विज्ञापन

हिमालय में मौजूद इस झील में तैरते हैं कंकाल, क्या है रहस्य? देखें

7 of 10
एक दूसरी कहानी के मुताबिक तिब्बत में 1841 में हुए युद्ध के दौरान सैनिकों का एक समूह इस रास्ते से गुज़र रहा था जो रास्ता भटककर खो गया। यहां मिलने वाली हड्डियों के बारे में यह कथा भी खूब प्रचलित है।

हिमालय में मौजूद इस झील में तैरते हैं कंकाल, क्या है रहस्य? देखें

8 of 10
स्थानीय लोगों के मानें तो उनके अनुसार एक बार एक राजा जसधावल था जो नंदा देवी की तीर्थ यात्रा पर निकला। उसको संतान की प्राप्ति होने वाली थी इसलिए वो देवी के दर्शन करना चाहता था। स्थानीय पंडितों ने राजा को इतने भव्य समारोह के साथ देवी दर्शन जाने को मना किया। इस तरह के जोर-शोर के समारोह से देवी नाराज़ हो गईं और सबको मौत के घाट उतार दिया।

हिमालय में मौजूद इस झील में तैरते हैं कंकाल, क्या है रहस्य? देखें

9 of 10
राजा, उसकी रानी और आने वाली संतान को सभी के साथ खत्म कर दिया गया। मिले अवशेषों में कुछ चूड़ियां और अन्य गहने मिले जिससे पता चलता है कि समूह में महिलाएं भी मौजूद थीं।
विज्ञापन

हिमालय में मौजूद इस झील में तैरते हैं कंकाल, क्या है रहस्य? देखें

10 of 10
एक अन्‍य शोध से खुलासा हुआ है कि कंकाल मुख्‍य रूप से दो समूहों के हैं। इनमें से कुछ कंकाल एक ही परिवार के सदस्‍यों के हैं, जबकि दूसरा समूह अपेक्षाकृत कद में छोटे लोगों का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें