देहरादून में रोजगार मेले में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
लाइन में लगे युवाओं ने बताया कि वे सुबह 10 बजे से लाइन में लगे हैं, लेकिन सर्वर ठप होने के चलते काम नहीं हो पा रहा है। वहीं, मंगलवार सुबह से ही चटक धूप होने से युवा दोहरी मार झेल रहे थे। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने कहा कि दोपहर बाद सर्वर ठीक होने के बाद नवीनीकरण और पंजीकरण शुरू हो गया था।