सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन ने भी पूरे इंतजाम किए। इस दौरान लोग गंगा मैया की भक्ति में सराबोर दिखे। मौसम खराब होने के बावजूद बैसाखी के मौके पर लोगों की आस्था में कोई कमी नहीं दिखाई दी। स्नान करते श्रद्घालु। बैसाखी के मौके पर तीर्थनगरी हरिद्वार में हजारों की संख्या में भक्त उमड़े। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के साथ ही देश के कोने-कोने से लोग स्नान के लिए पहुंचे।