फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: जान पर भारी पड़ रहा गंगा की लहरों में रोमांच, हादसों से सबक नहीं ले रहे पर्यटक, तस्वीरें...

Mon, 12 Jul 2021 06:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
ऋषिकेश में गंगा मं अटखेलियां करते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
गर्मी से राहत पाने के लिए विभिन्न राज्यों से पर्यटक योगनगरी ऋषिकेश का रुख कर रहे हैं। यहां वे जान खतरे में डालकर प्राकृतिक गंगा तटों और संवेदनशील घाटों पर नहाने और सेल्फी लेने के लिए उतर रहे हैं। पर्यटकों की यही गलती उनकी जान पर भारी पड़ रही है। गंगा तटों और संवेदनशील घाटों पर पर्यटकों के गंगा के तेज बहाव में बहने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसके बावजूद प्रशासन और सैलानी हादसों से सबक नहीं ले रहे हैं। 

Uttarakhand Monsoon Update: मानसून फिर सक्रिय, बुलेट सवार बहा, बदरीनाथ और यमुनोत्री हाईवे खुला

वीकेंड पर मसूरी और नैनीताल जैसे पर्यटक स्थल सैलानियों से पैक हो रहे हैं। ऐसे में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश के पर्यटक मौज मस्ती के लिए ऋषिकेश पह़ुंचते हैं। ऋषिकेश शहर, लक्ष्मण झूला, स्वर्गाश्रम क्षेत्र, मुनिकीरेती क्षेत्र में एक दर्जन प्राकृतिक गंगा तट और संवेदनशील घाट है। खासकर मैरीन ड्राइव, गोवा बीच, युसूफ बीच, नीम बीच और गंगा लाइन पर पर्यटक घंटों नदी में अठखेलियां करते हैं।

वहीं मस्तराम घाट, किरमोला घाट, संत सेवा घाट, बॉबे घाट, सच्चाधाम घाट, सांई घाट आदि संवेदनशील घाटों पर भी पयर्टक गंगा में सुबह से शाम तक नहाते रहते हैं। इन तटों और घाटों पर चेतावनी बोर्ड नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 7
ऋषिकेश में गंगा मं अटखेलियां करते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
तटों और घाटों पर भीड़ नियंत्रण और निगरानी के लिए पुलिस और प्रशासन ने कोई इंतजाम नहीं किए हैं। ऐसे में तटों और घाटों पर क्षमता से अधिक पर्यटक पहुंचते हैे। यहां इक्का दुक्का पुलिसकर्मी केवल रस्मआदायगी के लिए तटों और घाटों पर कभी-कभी गश्त करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
ऋषिकेश में गंगा मं अटखेलियां करते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
संवेदनशील घाटों पर पर्यटकों की सुरक्षा के लिए रेलिंग और चेन जैसे सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए। संवेदनशील घाटों पर स्नान के दौरान पर्यटक स्नान के दौरान अचानक नदी के तेज प्रवाह की चपेट में आ जाते हैं।

4 of 7
ऋषिकेश में गंगा मं अटखेलियां करते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में पर्यटक रेलिंग और चेन न होने के चलते सुरक्षा दायरे से बाहर निकलकर नदी के तेज प्रवाह में बहते चले जाते हैं। घटनाओं में लगातार इजाफा भी हो रहा है, लेकिन टिहरी और पौड़ी प्रशासन लगातार दुर्घटनाओं की अनदेखी कर रहा है। 
विज्ञापन

5 of 7
ऋषिकेश में गंगा मं अटखेलियां करते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
वहीं, योगनगरी पहुंचने वाले पर्यटक आनंद को दोगुना करने के लिए नशे का सहारा भी लेते हैं। पर्यटक गंगा तटों, घाटों और झरनों में नहाने और मौज मस्ती के दौरान कोलड्रिंक या सादे पानी की बोतल में शराब मिला लेते हैं। इसकी तस्दीक ऋषिकेश, लक्ष्मण झूला, स्वार्गाश्रम क्षेत्र, मुनिकीरेती क्षेत्र के गंगा घाटों के किनारे बड़ी संख्या में मिलने वाली शराब की खाली बोतलें करती हैं।
विज्ञापन

6 of 7
ऋषिकेश में गंगा मं अटखेलियां करते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
कुछ ही देर में शराब का सुरूर पर्यटकों के सिर चढ़कर बोलने लगता है। फिर तटों और घाटों पर पर्यटकों का हुड़दंग शुरू होता है। वहीं गंगा में शर्त लगाकर तट से सबसे अधिक दूर तक जाने, लेट कर नहाने और दोस्तों के साथ वीडियो कॉलिंग और सेल्फी का दौर चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ऋषिकेश में गंगा मं अटखेलियां करते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
इस बीच रोमांच के अनुभव और शेखी बघारने के चक्कर में पर्यटक गंगा के तेज बहाव को ही चुनौती दे बैठते हैं। गंगा में बहने वाले कुछ पर्यटकों को जल पुलिस, एसडीआरएफ और स्पीड मोटर बोट संचालकों की टीम बचा लेती। वहीं कुछ गंगा की धारा में हमेशा के लिए ओझल हो जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें