सूर्यकांत धस्माना
इधर, सत्ता में काबिज भाजपा सरकार भी चुनाव से ठीक पहले सौ यूनिट मुफ्त बिजली देने की बात कहकर जनता को सिर्फ बरगलाने का काम कर रही है। प्रीतम ने कहा कि अगर इन्हें राज्य की जनता को मुफ्त बिजली देनी ही थी, तो साढ़े चार साल से क्यों नहीं दी। पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि उत्तराखंड की जनता के असली मुद्दे मुफ्त बिजली पानी नहीं, बल्कि राज्य में व्याप्त बेरोजगारी, ध्वस्त पड़ी स्वास्थ्य सेवाएं और चौपट शिक्षा व्यवस्था हैं। जो लोग वोट व सत्ता के लिए आज जनता को मुफ्त बिजली और पानी देने की घोषणाओं की झड़ी लगा रहे हैं न तो उनको राज्य के बेरोजगारों से मतलब है न पलायन के कारण लगातार खाली होते गांवों से सरोकार है।