फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishabh Pant Accident: तीन सर्जरी के बाद इस वजह से किया गया ऋषभ को मुंबई एयरलिफ्ट, BCCI ने दी ये सख्त हिदायत

Thu, 05 Jan 2023 09:04 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
ऋषभ पंत को किया गया मुंबई एयरलिफ्ट - फोटो : अमर उजाला
सड़क हादसे में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत की मैक्स अस्पताल में तीन सर्जरी की गई थीं। एक सप्ताह यहां भर्ती रहने के दौरान दर्द से राहत के लिए उन्हें पेन थेरेपी भी दी जा रही थी। अस्पताल में पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में ऋषभ का उपचार किया जा रहा था।

बीसीसीआई के साथ ही केंद्र सरकार भी उपचार की मॉनीटरिंग कर रही थी। अस्पताल प्रबंधन से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इलाज के लिए सभी चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया कराई गई थीं। लिगामेंट के इलाज की भी अस्पताल में पूरी व्यवस्था है। लेकिन, बीसीसीआई के अनुरोध पर उन्हें मुंबई भेजा गया है।

वीआईपी मूवमेंट से परेशान रहा अस्पताल प्रबंधन 
क्रिकेटर ऋषभ पंत के मैक्स अस्पताल में भर्ती होने के बाद मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री समेत राज्य सरकार के कई मंत्रियों, विधायकों, बॉलीवुड कलाकारों का आना-जाना लगा रहा। इससे अस्पताल प्रबंधन को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 7
ऋषभ पंत - फोटो : अमर उजाला
बीसीसीआई ने मैक्स अस्पताल प्रबंधन को सख्त हिदायत दी थी कि उनके इलाज से जुड़ी कोई भी जानकारी मीडिया से साझा न की जाए। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन उपचार के बारे में कुछ भी कहने से इनकार करता रहा।
विज्ञापन

3 of 7
Rishabh Pant - फोटो : Amar Ujala
सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत को लिगामेंट के इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया है। वहां कोकिलाबेन अस्पताल में उनका इलाज होगा। मैक्स अस्पताल के दो विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में पहले उन्हें एंबुलेंस से जौलीग्रांट एयरपोर्ट और फिर चार्टर्ड प्लेन से मुंबई ले जाया गया।

4 of 7
ऋषभ पंत - फोटो : अमर उजाला
मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, एक सप्ताह में पंत की हालत में काफी हद तक सुधार हो चुका है। लेकिन, लिगामेंट को लेकर थोड़ी दिक्कत बनी हुई थी। अधिक दर्द न हो, इसके लिए उन्हें पेन थेरेपी दी जा रही थी। सीनियर वाइस प्रेसीडेंट डॉ. संदीप तंवर ने बताया कि मैक्स अस्पताल में लिगामेंट के इलाज की पूरी सुविधा है।
विज्ञापन

5 of 7
ऋषभ पंत कार एक्सिडेंट - फोटो : अमर उजाला
विशेषज्ञों की टीम उनका इलाज भी कर रही थी। लेकिन, बीसीसीआई के अनुरोध पर उन्हें बुधवार को मुंबई भेज दिया गया। उनका कहना है कि बीसीसीआई के साथ अनुबंध के चलते भारतीय क्रिकेटरों की स्पोर्ट्स इंजरी का इलाज कोकिलाबेन अस्पताल में होता है।
विज्ञापन

6 of 7
ऋषभ पंत से मिलने पहुंचे मदद करने वाले युवक - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि क्रिकेटर ऋषभ पंत बीते शुक्रवार को सुबह पांच बजे दिल्ली से रुड़की अपने घर आते समय हादसे का शिकार हो गए थे। उनकी मर्सडीज कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर जल गई थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हुए थे। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

ये भी पढ़ें...Haldwani: पांच हजार घरों को तोड़ने के मामले में सुप्रीम सुनवाई आज, कांग्रेसी नेताओं ने दिल्ली में डाला डेरा
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ऋषभ पंत से मिलने पहुंचे मदद करने वाले युवक - फोटो : अमर उजाला
ऋषभ पंत को मुंबई पहुंचाने के लिए बीसीसीआई ने चार्टर्ड प्लेन की व्यवस्था की थी। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि मुंबई से चार्टर्ड प्लेन सुबह ही पहुंच गया था। दोपहर बाद सवा तीन बजे पंत एंबुलेंस से एयरपोर्ट लाए गए। मां सरोज पंत और बहन साक्षी भी उनके साथ थीं। करीब 3.48 बजे वह मुंबई रवाना हो गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें