मुनस्यारी में जमा पानी
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार रात आसमान साफ रहन से पिथौरागढ़, बागेश्वर, गरुड़, कौसानी, ग्वालदम, बैजनाथ में जमकर पाला गिरा। इसके चलते सुबह और शाम के समय अधिक ठिठुरन महसूस की गई। पाला गिरने से फसलों को नुकसान हो रहा है। बागेश्वर और कपकोट में सुबह के समय कोहरा पसरा रहा।