फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों के लिए 'सोनू सूद' बने राजस्व निरीक्षक, किराया नहीं था तो अपने खर्चे पर वाहन बुक कराकर भेजा घर

Sun, 07 Jun 2020 08:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चकराता
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म एक्टर सोनू सूद इन दिनों प्रवासियों की मदद के लिए चर्चा में बने हैं। उन्होंने हाल ही में फ्लाइट से उत्तराखंड के 174 यात्रियों को जौलीग्रांट हवाई अड्डे तक पहुंचाया था। लेकिन, दून पहुंचे उन मजदूरों के लिए राजस्व विभाग में तैनात राजस्व निरीक्षक जयपाल रावत 'सोनू सूद' बन गए। उन्होंने अपने निजी संसाधनों से टिहरी गढ़वाल क्षेत्र के रहने वाले 25 मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाया।
विज्ञापन

2 of 5
मूल रूप से चकराता ब्लॉक के बुरास्वा गांव के रहने वाले राजस्व निरीक्षक जयपाल रावत की ड्यूटी इन दिनों जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लगाई गई है। बीते शनिवार को अभिनेता सोनू सूद की मदद से प्रदेश के 174 यात्रियों ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लैंड किया। जिनमें से 25 यात्री टिहरी गढ़वाल के घनसाली क्षेत्र के रहने वाले थे।
विज्ञापन

3 of 5
किसी तरह ये यात्री उत्तराखंड तो पहुंच गए लेकिन, इनकी जेब में घर जाने तक के लिए पैसे नहीं थे। उनकी परेशानी देख वहां तैनात राजस्व विभाग में निरीक्षण जयपाल रावत इन यात्रियों के लिए फरिश्ता बन कर वहां पहुंचे।

4 of 5
उन्होंने लोगों की समस्या को सुना और फिर अपने खर्चे पर इन मजदूरों के लिए दो वाहन बुक करवाए और सभी को उनके घरों के लिए रवाना कर दिया। रावत की इस दरियादिली की क्षेत्र के लोग प्रशंसा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वहीं, घर रवाना हुए लोगों ने भी रावत के इस कार्य की खासा प्रशंसा की है। बुरास्वा निवासी नरेश रावत, सुभाष रावत, विपिन रावत, दौलत सिंह, सरदार सिंह आदि का कहना है कि जयपाल ने संकट की इस घड़ी में एक मिसाल पेश की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें