फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवभक्तों का अद्भुत रैला देखने को सड़कों पर लगी भक्तों की भीड़

Wed, 17 Aug 2016 01:25 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
religious rally of tapkeshwar maharaj - फोटो : amar ujala
‘भोले शंकर चले कैलाश...’ जैसे भजनों के साथ राजधानी देहरादून में भगवान शिव के भक्तों का अनोखा रैला निकला। इस दौरान टपकेश्वर महाराज ने अपने भक्तों को दर्शन दिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
religious rally of tapkeshwar maharaj
शहर में मंगलवार को निकली भोले की झांकी का करीब सौ जगहों पर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में पहली बार ऋषि-मुनियों की झांकियां शामिल की गई थीं। घंटाघर पर मुख्यमंत्री हरीश रावत पहुंचे और टपकेश्वर जी के दर्शन किए। उन्होंने बम-बम भोले के जयकारे भी लगाए। इसके बाद उन्होंने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

3 of 7
religious rally of tapkeshwar maharaj
डीएम के आदेशों का पालन करते हुए घंटाघर पर पंद्रह 15 मिनट तक यात्रा रुकी रही और तीन बजे के बाद ही यहां से आगे बढ़ी। यात्रा के साथ ही सफाई अभियान भी चला और टपकेश्वर में दिनभर भंडारा चलता रहा।

4 of 7
religious rally of tapkeshwar maharaj
टपकेश्वर मंदिर सेवादल की ओर से हर बार की तरह इस बार भी भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में ऋषि-मुनियों की झांकी और बाहरी राज्यों से आए बैंड आकर्षण का केंद्र रहे। यात्रा में सबसे आगे डीजे, बैनर और ढोल के साथ ही गणेश जी का रथ चल रहा था।
विज्ञापन

5 of 7
religious rally of tapkeshwar maharaj
शिव-पार्वती नृत्य, राधा-कृष्ण नृत्य, डांडिया, राजस्थानी नृत्य करते कलाकार, खाटू श्याम की झांकी, मयूर कृष्ण, शहनाई, पालकी, टपकेश्वर जी का रुद्राक्षमय शृंगार आदि झांकियां विशेष रूप से शामिल रहीं। यात्रा की शुरुआत सुबह 11 बजे शिवाजी धर्मशाला से हुई।
विज्ञापन

6 of 7
religious rally of tapkeshwar maharaj
यात्रा सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, रामलीला बाजार, पीपल मंडी, धामावाला बाजार, पलटन बाजार, घंटाघर, चकराता रोड, बिंदाल पुल, कैंट बोर्ड कार्यालय, डाकरा बाजार होते हुए शाम आठ बजे टपकेश्वर मंदिर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
religious rally of tapkeshwar maharaj
सेवादार मनमोहन जायसवाल ने बताया कि स्कूलों की छुट्टियों के समय को देखते हुए डीएम ने घंटाघर से तीन बजे शोभायात्रा को आगे बढ़ाने के आदेश दिए थे। शोभायात्रा में महंत कृष्णा गिरी, दिगंबर भरत गिरी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें