2013 में केदारनाथ में आई आपदा के बाद पहली बार केदारनाथ धाम में इतनी अधिक संख्या में भक्त पहुंचे हैं। इस साल बाबा केदार के दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या तीन लाख से अधिक हो गई है।
विज्ञापन
2 of 6
रंग-बिरंगी रोशनी में शाम के समय यूं नजर आ रहा केदारनाथ मंदिर।
- फोटो : Amar Ujala
आपदा के बाद यह पहला मौका है, जब धाम में एक सीजन में इतनी संख्या में यात्री पहुंचे हैं। कपाट खुलने के बाद से धाम में 30064 श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 6
केदारनाथ धाम
- फोटो : अमरउजाला
जून 16/17 2013 की आपदा के तीन वर्ष बाद इस वर्ष केदारनाथ यात्रा के पहले दिन से उत्साह देखने को मिल रहा है। पहले 17 दिन में ही धाम में श्रद्धालुओं का आंकड़ा एक लाख पहुंच गया था। जबकि 31 मई तक 15115 यात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके थे। जून माह में बरसात के चलते केदारनाथ 97137 श्रद्धालु पहुंचे।
4 of 6
kedarnath dham after three years of disaster
जुलाई व अगस्त में बरसात के चरम पर होने के शिव भक्त काफी संख्या कम संख्या में पहुंचे। लेकिन सुखद यह रहा कि यात्रा सिर्फ दो दिन ही बंद रही। सितंबर माह से यात्रा के तहत प्रतिदिन 5 से 12 सौ यात्री पहुंच रहे हैं। बीते डेढ़ माह में 37777 यात्री केदारनाथ पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 6
kedarnath dham after three years of disaster
- फोटो : amar ujala
श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कार्यधिकारी अनिल शर्मा का कहना है वर्ष 2015 में यात्रा पटरी पर लौटी थी, उसने इस वर्ष अपनी गति पकड़ी है। आपदा के बाद से जो भय देश-विदेश के लोगों के मन में बैठ गया था, वह अब दूर हो गया है। मंदिर समिति की भी अच्छी आमदानी हुई है।
केदारनाथ धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं ने सुरक्षित यात्रा का जो संदेश दिया, उसी का परिणाम है कि इस वर्ष आंकड़ा तीन लाख पहुंच गया है। शेष 15 दिनों में कम से कम 20 हजार और श्रद्धालुओं के दर्शन को पहुंचने की उम्मीद है।
- डॉ. राघव लंगर, जिलाधिकारी