फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बाबा रामदेव ने लिया बड़ा संकल्प, पाकिस्तान को लेकर किया बड़ा खुलासा

Thu, 17 Aug 2017 12:39 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
ramdev - फोटो : HT
योगगुरु बाबा रामदेव ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बड़ा संकल्प लिया। इसके सा‌थ ही उन्होंने पाकिस्तान अधिकृ‌त कश्मीर को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
 
विज्ञापन

2 of 6
बाबा रामदेव - फोटो : ani
हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने सौ फीट ऊंचा झंडा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। उन्होंने कहा कि देश को आजाद हुए सालों बीत चुके हैं। लेकिन देश का आम नागरिक अभी तक आर्थिक रूप से आजाद नहीं हो पाया है। उन्होंने इसके लिए सभी से स्वदेशी अपनाने का आग्रह करते हुए विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान किया। 

 
विज्ञापन

इस दौरान देश को आर्थिक आजादी दिलाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वह विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार कर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएं। वहीं बाबा रामदेव ने पाकिस्तान को कटघरे में लिया।


 

4 of 6
baba ramdev
बाबा रामदेव ने देश को विश्व की सुपर पावर बनाने के लिए 5 सूत्री कार्यक्रम बनाने और अपनाने की मांग भी की। उन्होंने कहा की सौ प्रतिशत स्वदेशी अपनाने, एजुकेशन, हेल्थ रिसर्च, एग्रीकल्चर सिक्योरिटी और औद्योगिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता से हम इसे प्राप्त कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
बाबा रामदेव - फोटो : ANI
उन्होंने इसे अर्थ से परमार्थ का नाम दिया। जाति और अन्य संकीर्णताओं से ऊपर उठने की जरूरत है। निजी स्वार्थ और छोटे उद्देश्य को छोड़कर राष्ट्र को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जीवन जिया जाए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Pakistan Flag
योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि अब पाकिस्तानी अधिकृत कश्मीर और आजाद कश्मीर को भारत में विलय करने का समय आ गया है और यही उचित समय है यह काम करने का। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने आजाद कश्मीर का नाम जरूर दिया है, लेकिन वहां के लोग गुलामों की तरह रहने को मजबूर हैं। उन लोगों को आजादी दिलाने का यह सही वक्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें