फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन 2021: खरीदारी के लिए देहरादून के बाजारों में उमड़ी भारी भीड़, बहनों ने लगाई मेहंदी, तस्वीरें

Sat, 21 Aug 2021 08:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
देहरादून के बाजारों में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बहन के प्यार की डोर से रविवार को भाई की कलाई सजेगी। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर शनिवार को देहरादून के बाजार में खरीदारी के लिए लोगों को खूब भीड़ उमड़ी। खासतौर पर मेहंदी लगाने के लिए बहनें बाजार पहुंची। देर शाम तक रक्षाबंधन की खरीदारी को लेकर बाजार में चहल पहल रही। यहीं हाल लगभग हर शहर का दिखाई दिया। रविवार को भद्राकाल नहीं होने से बहनें दिन में कभी भी भाई को राखी बांध सकेंगी। शनिवार को लोगों ने रक्षाबंधन की खूब खरीदारी की। बहनों ने पूजन सामग्री व भाई के लिए राखी खरीदी। भाई भी बहनों के लिए उपहार खरीदने पहुंचे। बाजार में उपलब्ध कई तरह के आकर्षक गिफ्ट हैंपर ने लोगों का ध्यान खींचा। बीते साल सभी त्योहारों पर कोरोना का साया रहा, जिसके चलते लोग धूमधाम से त्योहार नहीं मना सकें। वहीं, इस वर्ष त्योहार को लेकर लोगों में खूब उत्साह है। बाजार में मेंहदी लगाने पहुंची सहस्त्रधारा निवासी प्रिया ने बताया कि इस बार वह राखी को लेकर बहुत उत्सुक है। क्योंकि लंबे समय बाद इस रक्षाबंधन पर उनका भाई उनके साथ है।
विज्ञापन

2 of 5
बहनों ने खूब खरीदी राखियां - फोटो : अमर उजाला
राखी खरीद रहीं धर्मपुर निवासी पूजा बहुगुणा ने बताया कि कोविड की वजह से पिछले साल से वह और उनके भाई यहीं शिफ्ट हो गए। पूजा दिल्ली में जबकि उनका भाई चेन्नई में जॉब करता था।
विज्ञापन

3 of 5
बहनों ने लगाई मेहंदी - फोटो : अमर उजाला
हर साल रक्षाबंधन पर दोनों एक-दूसरे के शहर में ही जाकर रक्षाबंधन मनाते थे, लेकिन इस बार वह अपने माता-पिता व पूरे परिवार के साथ घर पर ही हैं। इसलिए वह बहुत खुश हैं। बताया कि उन्होंने अपने भाई के लिए चांदी की राखी खरीदी है।

4 of 5
देहरादून के बाजारों में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिषाचार्य आचार्य पंकज पैन्यूली ने बताया कि 22 अगस्त रविवार को भद्रा समाप्त होने के बाद सुबह 6:15 बजे मातंग और शोभन योग से राखी पर्व विशेष योगकारक बन रहा है। जो शाम 5 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। इस बीच बहन अपने भाई की कलाई पर कभी भी राखी बांध सकती हैं। शुभ मुर्हूत में राखी बांधना विशेष फलदायी होता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देहरादून के बाजारों में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही रक्षाबंधन के दिन रात 7 बजकर 40 मिनट तक धनिष्ठा योग रहेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार सावन मास की पूर्णिमा तिथि 21 अगस्त को शाम सात बजे से प्रारंभ हो रही है। इसका समापन 22 अगस्त को शाम 5 बजकर 31 मिनट पर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें