फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम महिलाओं ने भी भाई की कलाई पर बांधी राखी, कुछ ऐसा मनाया रक्षाबंधन का त्योहार, तस्वीरें

Mon, 27 Aug 2018 09:25 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
rakhi
राजधानी देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड में रक्षाबंधन का पर्व रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनका मुंह मीठा करवाया। साथ ही उनसे रक्षा का वचन लिया। वहीं, भाइयों ने भी उपहार देकर बहनों की रक्षा का प्रण लिया। वहीं, चार सालों में पहली बार राखी के दिन भद्रा का साया नहीं होने के चलते बहनों द्वारा शाम तक भाइयों की कलाई पर राखी बांधने का सिलसिला जारी रहा। वहीं मुस्लिम महिलाओं ने भी क्षेत्रीय नेताओं को राखी बांधी।
 
विज्ञापन

2 of 5
rakhi
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5:59 बजे से शाम 7: 25 बजे तक रहा। रक्षाबंधन को लेकर भाइयों-बहनों में काफी उत्साह था। सुबह से ही घरों में चहल-पहल शुरू हो गई। बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए बेताब दिखाई दीं, वहीं भाइयों ने भी उन्हें सरप्राइज गिफ्ट देकर खुश कर दिया। नए कपड़ों में नन्हे-मुन्ने भाई-बहन रौनक बढ़ा रहे थे।




 
विज्ञापन

3 of 5
rakhi
नन्हें भाइयों के हाथों में छोटा भीम, मोटू-पतलू जैसे किरदारों की राखियां काफी फब रही थीं। इसके अलावा बड़ों में भी पर्व को लेकर उत्साह देखते ही बन रहा था। सुबह से राखी बांधने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। उत्तरकाशी जनपद के सभी क्षेत्रों में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। जिला मुख्यालय सहित चिन्यालीसौड़, बड़कोट, नौगांव, पुरोला आदि क्षेत्रों में उत्साह का माहौल बना रहा। सौम्य काशी रोटरी क्लब के सदस्यों के साथ अध्यक्ष सुरेंद्र दत्त उनियाल ने जिला महिला अस्पताल में 13 नवजात बालिकाओं को बेबी किट दिया।

4 of 5
rakhi
इसके बाद श्याम स्मृति वन के अध्यक्ष प्रताप पोखरियाल के नेतृत्व में पौधरोपण किया। इस दौरान मोहन डबराल, अजय पुरी, राजेश जोशी, बीएस रावत, डा. एसडी सकलानी, डा. प्रेम पोखरियाल, प्रताप सिंह बिष्ट, डा. महेंद्र पाल परमार, नागेंद्र थपलियाल, डा. शंभू प्रसाद नौटियाल, संजय शाह आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rakhi
वहीं दिलसौड़ गांव की महिलाओं ने जंगलों में जाकर पेड़ों पर रक्षासूत्र बांधे। इस मौके पर विजना देवी, शारदा देवी, सुंदरी देवी, पार्वती देवी, सजना देवी, सरिता देवी, शिवदेई, धनपति, हिमला डंगवाल आदि शामिल रहीं। उधर, 12वीं वाहिनी आईटीबीपी मातली में महिलाओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद हिमवीरों को राखी बांध कर उनकी लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें