उत्तराखंड स्थित राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की हरिद्वार रेंज रविवार की सुबह भीषण आग की लपटों से धधक उठी। तस्वीरों में देखें... राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की हरिद्वार रेंज में लगी इस भीषण आग को आसपास के लोगों ने रविवार सुबह नौ बजे देखा। जिसके बाद वन विभाग औ राजाजी पार्क प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई। बताया गया कि यह आग पार्क के खड़खड़ी बीट के जंगल में लगी है जो धीरे-धीरे नीचे की ओर फैल रही है। पार्क में जिस पहाड़ी पर आग लगी है उसके नीचे स्थित भीमगोड़ा बस्ती पर खतरा बना हुआ है। फिलहाल, वन विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है।