जरा देर की बारिश से देहरादून की सड़कों पर सैलाब आ गया। यह हाल राजधानी देहरादून के मुख्य क्षेत्र का है, जहां बारिश के समय ऐसा जल भराव हुआ कि वाहन आधे डूब गए।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
झमाझम बारिश से सेंट थॉमस स्कूल रेंजर्स ग्राउंड के पास सड़कों पर भारी जलभराव हो गया। वहीं रुक-रुक कर हुई इस बारिश से शहर के अन्य इलाकों में भी जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को दोपहर ढाई बजे के बाद देहरादून में तेज बारिश शुरू हो गई। जिस वजह से राजधानी के मुख्य क्षेत्र रेंजर्स ग्राउंड के पास भारी जलभराव हो गया।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जलभराव होने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन पानी में फंस गए। जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हुई।