फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्जदारी के विवाद में पुजारी की गोली मारकर हत्या, देखें तस्वीरें

Tue, 04 Apr 2017 06:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
राजपुर थाना क्षेत्र की गब्बर बस्ती में सोमवार देर रात करीब साढ़े दस बजे कर्जदारी के विवाद में पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन

2 of 8
पुजारी की पत्नी ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि दामाद और बेटी ने पुजारी के बेटे के गोली मारने की बात कही है। 
विज्ञापन

3 of 8
पुलिस दामाद और बेटे से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल व खोखा बरामद कर लिया है। एसएसपी स्वीटी अग्रवाल और एसपी

4 of 8
सिटी अजय सिंह ने दून अस्पताल पहुंच घटना की जानकारी ली।  एसएसपी स्वीटी अग्रवाल के मुताबिक कैनाल रोड गब्बर बस्ती निवासी रामकुमार मिश्रा (60) बस्ती में ही हनुमान मंदिर में पुजारी है। 
विज्ञापन

5 of 8
उसका दामाद अवधेश भी परिवार के साथ एक ही मकान में रहता है। सोमवार देर रात कर्जदारी के विवाद को लेकर दोनों में विवाद हो गया। 
विज्ञापन

6 of 8
इस दौरान गोली लगने से पुजारी गंभीर घायल हो गया। जबकि उसके बेटे महेश को भी गोली लगी है। 
विज्ञापन

7 of 8
बताया कि पुजारी का एक बेटा उत्तराखंड शासन में अपर सचिव का ड्राइवर है, उसी की कार से पुजारी को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने पुजारी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

8 of 8
पुजारी की पत्नी का आरोप है कि उसके दामाद ने लोगों का कर्ज चुकाने को कहने पर हत्या की। जबकि दामाद और बेटी पुजारी के बेटे पर गोली मारने का आरोप लगा रहे है। फिलहाल दामाद और बेटे से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें