फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरसैंण पर सदन के बाहर छिड़ा 'महासंग्राम', 500 से ज्यादा आंदोलनकारी गिरफ्तार, तस्वीरें

Tue, 20 Mar 2018 09:14 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, भराड़ीसैंण (गैरसैंण)
विज्ञापन
1 of 7
gairsain
गैरसैंण में बजट सत्र के पहले ही दिन सदन के बाहर महासंग्राम छिड़ गया। देखिए...
विज्ञापन

2 of 7
gairsain
गैरसैंण को राजधानी बनाने की मांग लेकर सड़क पर उतरे आंदोलनकारियों को पुलिस नियंत्रित नहीं कर पाई। पुलिस के पांच बैरियरों को तोड़ 200 से अधिक आंदोलनकारी जंगल के रास्ते विधानसभा तक पहुंच गए। पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान कुछ पुलिस कर्मी अपना आपा खो बैठे। आंदोलनकारियों पर घूंसे बरसाने के साथ ही वे गाली गलौच पर उतर आए।  आंदोलनकारियों ने सरकार पर नागरिक अधिकार हनन का आरोप लगाया है। करीब पांच सौ आंदोलनकारियों को पुलिस ने अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया, लेकिन दिवालीखाल में मुख्य बैरियर पर देर शाम तक हंगामा होता रहा। कई आंदोलनकारी टॉवर पर चढ़े रहे।
विज्ञापन

3 of 7
gairsain
स्थायी राजधानी की मांग को लेकर मंगलवार को आंदोलनकारियों के आगे पुलिस और प्रशासन की एक न चली। श्रीनगर और रुद्रप्रयाग से जाने वाले आंदोलनकारियों को पुलिस ने सुबह ही जंगलचट्टी और दिवालीखाल के बैरियर पर रोक दिया, लेकिन दोपहर को जैसे ही उक्रांद अध्यक्ष दिवाकर भट्ट, पूर्व अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी के नेतृत्व में गैरसैंण की ओर से यूकेडी कार्यकर्ता और संघर्ष समिति के आंदोलनकारी पहुंचे तो पुलिस प्रशासन ने घुटने टेक दिए।

4 of 7
gairsain
आंदोलनकारियों ने कालीमाटी में बने दो बैरियर तोड़ दिवालीखाल के पुख्ता इंतजामों को भी ध्वस्त कर दिया। इसके बाद जंगल के रास्ते पैदल चलकर आंदोलनकारी प्रवीण सिंह, दर्शन मठपाल, गैरसैण की प्रमुख सुमति बिष्ट, सरोज शाह, कमला पंवार सहित कई महिला आंदोलनकारी और यूकेडी कार्यकर्ता विधानभवन तक पहुंच गए। पुलिस ने आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर मालसी जेल भेज दिया। प्रदर्शन करने वालों में संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष चारू तिवारी, मोहित डिमरी, दीपक बेंजवाल, धनीराम, सुरेंद्र सिंह बिष्ट सहित कई लोग शामिल थे।
विज्ञापन

5 of 7
gairsain
स्थायी राजधानी की मांग को लेकर स्थायी राजधानी निर्माण संघर्ष सिमित के नौ आंदोलनकारी दिवालीखाल में बने एफएम टॉवर पर चढ़ गए। करीब दोपहर डेढ़ बजे से आंदोलनकारी देवेंद्र बल्ली, नारायण सिंह रावत, मनीष सुंदरियाल, रमन चंदोला, मोहन शर्मा, कुलदीप, राकेश उप्रेती, जसवंत दिवालीखाल के एफएम रेडियो टॉवर पर चढ़ गए। दो घंटे बाद आंदोलनकारी हरीश पंत टॉवर पर चढ़े आंदोलनकारियों के लिए पानी लेकर टॉवर पर चढ़े और फिर उन्होंने टॉवर पर ही अनशन करने की चेतावनी दे दी। देर शाम तक सभी नौ आंदोलनकारी टॉवर पर ही चढ़े थे। आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक राजधानी की मांग पर कोई कार्रवाई नहीं होती, वे टॉवर से नीचे नहीं उतरेंगे।
 
विज्ञापन

6 of 7
gairsain
उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने स्थायी राजधानी की मांग को लेकर दिवालीखाल बैरियर पर पांच घंटे तक धरना दिया। उक्रांद नेताओं ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेश को छला है। यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट, पूर्व अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी और त्रिवेंद्र पंवार, अर्जुन सिंह, संदीप चमोली सहित कई नेेताओं की यहां पुलिस से झड़प हुई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
gairsain
स्थायी राजधानी की मांग को लेकर कांग्रेस ने भी प्रदर्शन किया। एआईसीसी के सदस्य और विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी के नेतृत्व में गैरसैंण से शुरू हुए प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने कहा कि पिछली सरकार ने यहां अवस्थापना विकास के काम किए। विधानभवन सहित कई आवासों का निर्माण किया, लेकिन भाजपा सरकार ने गैरसैंण राजधानी के काम को रोका है। प्रदर्शन करने वालों में पूरन सिंह नेगी, पुष्कर सिंह, राजेंद्र सिंह सगोई सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें