उत्तराखंड का एक स्कूल जहां से कई बड़ी शख्सियतों ने शिक्षा प्राप्त की है आज उस स्कूल में कोई भी परिवार अपना बच्चे को पढ़ाने को तैयार नहीं है। जानिए ऐसा क्या है जो अब लोग यहां अपने बच्चों को भेजने से जी चुरा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
श्रीनगर में एक साल से बंद पड़े राजकीय प्राथमिक विद्यालय देलचौरी को दोबारा खुलवाने की जद्दोजहद शुरू हो गई है। समाजसेवी संस्था स्टॉप टीयर्स ने जब स्कूल को खोलने संबंधी घर-घर जाकर सर्वे किया तो इसमें से 74 परिवार स्कूल खुलने से सहमत दिखे।
विज्ञापन
3 of 6
विधायक एवं देहरादून के मेयर विनोद चमोली, सीएसएफ के सेवानिवृत्त आईजी मातवर सिंह, कर्नल मुकंद चौहान, फ्लाइंग आफिसर सुरेंद्र प्रसाद व आईएएस धर्म सिंह रावत ने इसी विद्यालय से शिक्षा ली थी।
4 of 6
लेकिन चिंता का विषय यह है कि इन परिवारों में से 10 से 15 परिवार ही ऐसे हैं, जिन्होंने सर्वे रिपोर्ट में कहा कि यदि स्कूल खुलता है तो वह अपने बच्चे भी इसी स्कूल में पढ़ाएंगे।
विज्ञापन
5 of 6
सर्वे को लेकर संस्था ने एक परफोर्मा तैयार किया था, जिसमें परिवारों की राय पूछी गई। स्कूल 1919 अंग्रेजों के जमाने से चला आ रहा है। रावतस्यूं पट्टी में पड़ते इस स्कूल में छात्र संख्या कम होने व अभिभावकों द्वारा अपने बच्चों को नजदीकी निजी स्कूल में डालने के कारण शिक्षा विभाग ने स्कूल पर तालाबंदी कर दी।
जिला शिक्षा अधिकारी (प्राइमरी) कुंवर सिंह रावत ने कहा कि यदि स्कूल में छात्रों की संख्या 10 तक हो जाती है तो विभाग को स्कूल खोलने में कोई परेशानी नहीं है।