देहरादून जिले के विकासनगर में नर्स द्वारा गर्भवती को इंजेक्शन लगाने के बाद हालत बिगड़ गई। अस्पताल स्टाफ द्वारा उसे आनन-फानन में आईसीयू में ले जाया गया, जहां गर्भवती महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
2 of 6
furor
गर्भवती की मौत के बाद अस्पताल में परिजनों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
3 of 6
furor
गर्भवती सपना (28) पत्नी राकेश कोतवाली विकासनगर क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव की रहने वाली थी। वह पांच माह की गर्भवती थी। गर्भवती की तबियत बिगड़ने पर बीते सोमवार को उसे विकासनगर स्थित देवी भूमि अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
4 of 6
furor
बताया गया कि मंगलवार की सुबह करीब पौने पांच बजे उसे नर्स द्वारा इंजेक्शन लगाया गया। जिसके बाद उसकी सांस उखड़ने लगी। आनन फानन में उसे आईसीयू में ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
5 of 6
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
घटना से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को गर्भवती की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराकर, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं कर्णप्रयाग में देवाल के घेस गांव की प्रसव पीड़िता ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। डॉक्टर न होने के कारण गर्भवती को देवाल से थराली रेफर किया था। 10 किमी आगे जाने पर कुलसारी में गर्भवती ने दम तोड़ दिया। महिला के शव को देवाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया।