फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 मई से होने वाली पॉलीटेक्निक परीक्षा स्थगित, अब इस दिन होगी परीक्षा

Wed, 17 May 2017 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रुड़की
विज्ञापन
1 of 6
students
पालीटेक्निक की सेमेस्टर परीक्षा पेपर लीक होने के बाद 18 से 31 मई तक आयोजित होने वाली शेष सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है।  परीक्षाओं की सुरक्षा के मद्देनजर शासन की ओर से दिए गए आदेश  के बाद उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद सचिव की ओर से सभी संस्थानों को इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
students
बता दें कि गत मंगलवार को पालीटेक्निक की द्वितीय सेमेस्टर की एप्लाइड मैथमेटिक्स -2 की परीक्षा का पेपर लीक हो गया था, जिसके बाद अपर मुख्य सचिव तकनीकी शिक्षा ने परीक्षा को रद्द कर दिया था।
विज्ञापन

3 of 6
students
साथ ही परिषद को मामले में एफआईआर कराने के आदेश देते हुए मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की थी। इसके बाद सभी संस्थानों में 17 मई को पूर्ववत परीक्षाएं हुई लेकिन 18 मई से बाद की सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।

4 of 6
students
परिषद के सचिव हरि सिंह ने बताया कि परिषद अध्यक्ष एवं अपर मुख्य सचिव तकनीकी शिक्षा के निर्देश पर 18 से 31 मई तक की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है। स्थगित की गई परीक्षाएं अब 30 मई से प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन

5 of 6
students
इस बाबत सभी संस्थानों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। संशोधित स्कीम 22 मई को जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा की सुरक्षा के मद्देनजर 30 मई से प्रस्तावित परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों के सेट बदले जाएंगे, ताकि परीक्षा में गड़बड़ी की किसी प्रकार की आशंका न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
students
जिन संस्थानों में परीक्षा से पूर्व सभी विषयों के प्रैक्टिकल नहीं हो सके,  वे संस्थान अब 29 मई तक प्रेक्टिकल एवं एसेसमेंट आदि की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। सचिव हरि सिंह ने बताया कि 30 मई तक छात्र इन प्रैक्टिकल परीक्षाओं में भाग ले सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें