फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आप भी करते हैं बिजली चोरी तो हो जाइए सावधान, मिलेगी ये सजा

Wed, 17 May 2017 07:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
electricity theft
अगर आप भी बिजली चोरी में शामिल हैं, तो सावधान हो जाइए। क्यों‌कि यूपीसीएल की विजिलेंस शाखा मुकदमे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

2 of 6
electricity theft
यूपीसीएल की विजिलेंस ने 11 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा है। इन सभी के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

3 of 6
Demo pic
उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) की विजिलेंस इकाई ने बिजली चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पिछले कुछ दिन से छापेमारी का अभियान चलाया हुआ है। बुधवार को विजिलेंस ने गढ़वाल क्षेत्र में हरिद्वार जिले की लवकुश कालोनी (मायापुर) में छापा मारकर 43 विद्युत कनेक्शनों की जांच की।

4 of 6
electricity theft
जिसमें से सात उपभोक्ताओं विद्युत चोरी करते पकड़ा गया। इसी तरह, ऊधमसिंह नगर जिले के ग्राम हलालापुर, बाजपुर में विजिलेंस ने चार उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा है। यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

5 of 6
upcl logo
उन्होंने आमजन से अपील की है कि विद्युत चोरी की घटनाओं को हतोत्साहित करने के लिए अपने आसपास हो रही विद्युत चोरी की शिकायत यूपीसीएल के टोल फ्री नंबर 18001804185 पर दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Demo pic
शिकायतकर्ता का नाम पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा। विद्युत उपभोक्ता अपने विद्युत बिल का भुगतान यूपीसीएल की वेबसाइट पर आनलाइन भी कर सकते हैं। विद्युत संबंधी किसी भी जानकारी या समस्या के समाधान के लिए यूपीसीएल के कस्टमर केयर टोल फ्री नंबर 18004190405 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें