फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, किस तरह नेतागिरी चमकाने को हुआ जनता की जान से खिलवाड़

Tue, 04 Oct 2016 03:10 PM IST
चांद मोहम्मद / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
protest
शीशमबाड़ा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एंड प्रोसेसिंग प्लांट को लेकर चल रही सियासत का नतीजा है कि शिलान्यास के मौके पर इस्लाम की जान चली गई। प्लांट की नींव रखने से पहले ही भाजपा-कांग्रेस विकास के मुद्दे को सियासी रंग देने में लगे रहे। सूत्रों की माने तो सरकार के पास हंगामे की सूचना थी जिसके चलते शिलान्यास से पहले सीएम व शहरी विकास मंत्री ने खुद को समारोह से दूर कर लिया। विकास योजना के विरोध में स्थानीय नेताओं की अगुवाई में उमड़ी भीड़ हर हद पार करने को अमादा थी।
विज्ञापन

2 of 7
protest
पुलिस के लाठी भांजने पर भी वो रुक रुक कर पथराव कर रहे थे, जिस दौरान मची भगदड़ में फंसे इस्लाम की बाद में जान चली गई। शहर और पैरा अर्बन क्षेत्र की करीब बीस लाख जनता को लाभान्वित करने वाले शीशमबाड़ा में बन रहे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एंड प्रोसेसिंग प्लांट का नगर निगम ने आठ साल पहले प्लान बनाया। सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी में केस लड़कर क्लियरेंस हासिल की।
विज्ञापन

3 of 7
protest
जानकार बताते है कि आठ साल तक मामला चलता रहा, तब विरोध कर रहे स्थानीय कांग्रेसियों और भू माफियाओं ने इसका विरोध नहीं किया। अब प्लांट के 500 मीटर तक निर्माण न होने की बात सामने आने पर उनका और कुछ भूमाफियों का विरोध सामने आया।
 

4 of 7
protest
सरकार भी कांग्रेसियों के दबाव और स्थानीय वोटरों के छिटकने के डर से इसके शिलान्यास से बचती रही। पर अब चारो ओर से घिर जाने और महापौर के अनशन की चेतावनी पर सरकार ने इसके निर्माण से रोक हटाई। पर सीएम और उनके कोई मंत्री कांग्रेसियों के रूठ जाने के डर से शिलान्यास में नहीं पहुंचे।
 
विज्ञापन

5 of 7
protest
आखिर प्लांट का शिलान्यास तो गया लेकिन सियासत की मार इस्लाम के परिवार पर पड़ी। गांव वेल्डिंग का काम करने इस्लाम के 6 बच्चे हैं। मृतक इस्लाम की मौत के बाद जब उसका शव घर पहुंचा, तो प्लांट का विरोध कर रहे कुछ नेता उसके घर सांत्वना देने पहुंचे। सूत्रों की माने तो इस दौरान परिजनों ने नेताओं पर राजनीति करने और उसी राजनीति में इस्लाम की जान जाने की बात कहते हुए उनका विरोध किया। जिम्मेदार लोगों ने परिजनों को समझाबुझाकर शांत किया। 
 
विज्ञापन

6 of 7
protest
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सचिवालय में पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर शीशमबाड़ा प्लांट के लान्यास के बवाल की जानकारी ली। अफसरों ने चिकित्सकों के अनुसार उनको इस्लाम की मौत हार्ट अटैक के कारण होना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
protest
मुख्यमंत्री ने डीएम को मृतक के परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश दिए। महापौर विनोद चमोली ने भी इस्लाम की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने भी इस्लाम के परिजनों को एक लाख रुपये देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें