नियुक्ति की मांग को लेकर देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास कूच कर रहे बीपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें जमकर पीटा।
विज्ञापन
2 of 7
police lathicharge on protester
पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को भी नहीं बख्शा। महिलाओं को भी दौड़ाकर पीटा गया। इससे छह से अधिक आंदोलनकारी घायल हो गए। वहीं 157 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
3 of 7
police lathicharge on protester
परेड ग्राउंड में एकत्र हुए बीपीएड बेरोजगार महासंघ ने परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास कूच किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें कनक चौक पर रोक लिया। जहां हुई सभा में प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
4 of 7
police lathicharge on protester
बेरोजगारों ने कहा कि उन्हें सात हजार पदों पर नियुक्ति का आश्वासन दिया गया था, लेकिन पिछले पांच साल में सात बीपीएड बेरोजगारों को भी नियुक्ति नहीं मिली। सिटी मजिस्ट्रेट ललित नारायण मिश्र ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन बेरोजगार नहीं माने और बैरिकेडिंग के किनारे से होकर सीएम आवास की ओर जाने लगे।
विज्ञापन
5 of 7
police lathicharge on protester
इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज से कुछ बेरोजगारों के सिर व हाथों पर चोटें आई हैं। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एसएस धोनी ने कहा कि सरकार लाठियों के बल पर आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है। हमारी जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
6 of 7
police lathicharge on protester
नियुक्ति के नाम पर हमें लगातार गुमराह किया जा रहा है, सरकार कभी सात हजार तो कभी पांच हजार पदों पर नियुक्ति का आश्वासन देती रही है, लेकिन अब तक एक भी बेरोजगार को नियुक्ति नहीं मिली।
- हिमांशु राजपूत, प्रवक्ता बीपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार
मुख्यमंत्री ने बेरोजगारों को शाम पांच बजे वार्ता के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन बेरोजगारों का एक गुट इसके लिए तैयार नहीं था, ये लोग बैरिकेडिंग के किनारे से निकलकर सीएम आवास की ओर जाने का प्रयास कर रहे थे। जिन्हें रोकने के लिए पुलिस की ओर से लाठियां फटकारी गईं।
- ललित नारायण मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट देहरादून