राजधानी देहरादून मानसून की पहली ही बारिश में ताल तलैया हो गई। चारों ओर पानी ही पानी। सड़कों पर इस कदर पानी बहा, कि लोग दहश में आ गए। तस्वीरों में देखिए हाल...
विज्ञापन
2 of 7
rain
पटेलनगर कोतवाली के पास टीएचडीसी में सड़क पर कई-कई फुट पानी था। गलियां भी पानी से लबालब थी, जिस कारण लोग अपने घरों में कैद हो गए थे। जलभराव से कुछ देर यातायात प्रभावित रहा। कई घरों में पानी भर गया था, जो बारिश बंद होते ही परिजनों ने निकाल दिया।
विज्ञापन
3 of 7
rain
बिंदाल पुल के नीचे की बस्ती के लोग तेज बारिश से बिंदाल नदी में आए पानी से दहशत में आ गए। दिनभर मेहनत से जो प्लास्टिक उन्होंने कचरे से निकालकर बोरे में बांधकर नदी किनारे रखी थी, वह तेज पानी में बह गई। जबकि कार बहते हुए नदी में आई।
4 of 7
rain
मानसून की पहली बारिश में ही नगर निगम के आपदा कंट्रोल रूम की पोल खुल गई। बारिश के बाद सूचनाओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ तो कर्मचारी यही कहते रहे पंप खराब है।
विज्ञापन
5 of 7
rain
आईएसबीटी के बाहर टूटी सड़कों में जलभराव होने के कारण दुपहिया और पैदल यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। पानी के कारण गड्ढों में फंसकर कई वाहन गिर गए। दरअसल फ्लाई ओवर के निर्माण के चलते सड़क बुरी तरह टूट गई है। गड्ढों को बंद न किए जाने के कारण बरसात के दिनों में वह यात्रियों के लिए मुसीबत बन गए हैं।
विज्ञापन
6 of 7
rain
सोमवार रात हुई मूसलाधार बारिश के बीच शहर भर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। बारिश बंद हुई तो बिजली आपूर्ति चालू की गई। एक-दो बार की आंख मिचौली के बाद आपूर्ति सुचारु हो गई। आमवाला चौक के निकट रहने वाली नीतू के घर में तेज बारिश से नाले का पानी घुस गया। एहतियात के तौर पर उन्होंने बच्चों को रिश्तेदार के घर भेज दिया है।
तेज पानी से रास्ता कटने की वजह से रायपुर रोड पर लंबा जाम लग गया। ट्रक ड्राइवर तफसीर खान ने बताया कि वह डेढ़ घंटे से खड़े हैं लेकिन पानी का बहाव इतना तेज है कि वह निकल नहीं पा रहे हैं।