बदरीनाथ हाईवे में शुक्रवार को हाथी पर्वत का एक बड़ा हिस्सा टूटकर आने से राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। इसके चलते बदरीनाथ यात्रा भी रोक दी गई।
विज्ञापन
2 of 8
हाईवे बंद होने से बदरीनाथ सहित विभिन्न पड़ावों में करीब तीस हजार तीर्थयात्री फंसे हुए हैं। बीआरओ के अधिकारियों ने शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे तक हाईवे को सुचारु करने का दावा किया है।
विज्ञापन
3 of 8
बदरीनाथ राजमार्ग में शुक्रवार अपराह्न साढ़े तीन बजे अचानक हाथी पर्वत की तलहटी में चट्टान का एक बड़ा हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गिरा। गनीमत यह रही कि इस दौरान हाईवे पर कोई यात्रा वाहन नहीं गुजर रहा था।
4 of 8
पुलिस प्रशासन की ओर से बदरीनाथ धाम सहित यात्रा पड़ाव गौचर, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग, चमोली, पीपलकोटी, जोशीमठ, गोविंदघाट, पांडुकेश्वर और बदरीनाथ में लाउडस्पीकर से तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों में शरण लेने की अपील की गई।
विज्ञापन
5 of 8
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से शाम चार बजे से हाईवे को खोलने का काम भी शुरू कर दिया गया है। बीआरओ के कमांडर आर सुब्रमण्यम का कहना है कि चट्टान से भारी मात्रा में बोल्डर हाईवे पर आ गए हैं, जिन्हें विस्फोट से तोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
6 of 8
शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे तक हाईवे को सुचारु कर दिया जाएगा। हालांकि भारी मलबे और बोल्डरों को देखते हुए हाईवे के दोपहर से पहले खुलने की उम्मीद कम ही दिख रही है।
विज्ञापन
7 of 8
जिलाधिकारी आशीष जोशी का कहना है कि तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक लिया गया है। यात्रा पड़ावों पर रहने और खाने की पर्याप्त सुविधा है।