फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: 83 साल के हुए पदमभूषण रस्किन बॉंड, कुछ इस अंदाज में मनाया जन्मदिन

Fri, 19 May 2017 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
1 of 7
उपन्यासकार पदमभूषण रस्किन बॉंड आज 83 वर्ष के हो गए हैं। उनके फेन्स ने उनका जन्मद‌िन मसूरी में मनाया। दूर दूर से लोग र‌स्क‌िन का जन्मद‌िन मनाने पहुंचे। देख‌िए उन्होंने क‌िस अंदाज में अपना जन्मद‌िन मनाया।
विज्ञापन

2 of 7
अपने 83वें जन्म दिन पर रस्क‌िन ने एक नई किताब ‘लुकिंग फॉर दि रेनबो’ लॉंच की। हर साल की भांति इस बार भी बॉंड ने अपना जन्म दिन बेहद सादगी से मनाया और उनके प्रशंसकों और पाठकों ने बड़ी गर्मजोशी दिखाई।  
विज्ञापन

3 of 7
शुक्रवार सुबह से बांड के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। उनकी सुबह की शुरूआत हुई कुछ अलग अंदाज में हुई। घर पर दाल के पकौड़े बनाए गए। सुबह 9 बजे बजे कैंब्रिज बुक डिपो के मालिक सुनील अरोड़ा बर्थ डे केक लेकर आए। 

4 of 7
बॉंड लोगों से मिले, आटोग्राफ दिए और फोटो खिंचवाई। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बांड मालरोड स्थित कैब्रिज बुक डिपो पहुंचे। यहां पहले से ही प्रशंसक ऑटोग्राफ के लिए कतार में खड़े थे। बांड प्रशंसकों की संख्या बराबर बढ़ रही है। वर्ष 2003 में सबसे पहले कैंब्रिज बुक डिपो में बॉंड ने सार्वजनिक तौर पर बुक साइनिंग शुरू की। 
विज्ञापन

5 of 7
बुक डिपो के बाहर भीड़ लगी रही। वाहनों के जमघट से जाम लग गया। बांड ने बुक साइनिंग के बाद पाठकों के लिए नई किताब लुकिंग फॉर द रेनबो लॉच की। बांड अपनी किताब का खुद ही लोकार्पण किया। सवा चार बजे बांड वापस घर चले गए। 
विज्ञापन

6 of 7
असम से आईं पेशे से एयर होस्टेस वासवती बाधवा ने बताया कि पिछले पांच सालों से वह मसूरी बॉंड से मिलने आती हैं। वासवती को बॉंड की किताब रस्टी सीरियल, ए ट्रेट स्टॉप एट शामली बेहद पसंद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वही एक छोटे बच्चे को उनकी पहली पुस्तक द रुम ऑन द रुफ बेहद पसंद है। आठ साल के रवि ने बताया कि वह दिल्ली के एक पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। उसने बांड की पहली किताब के साथ ही अनेक किताबें और लघु कहानियां पढ़ी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें