राजधानी सहित प्रदेश के कई मैदानी क्षेत्रों में शुक्रवार को दिन में तन झुलसाने वाली गर्मी के बाद शाम को बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि से बड़ी राहत मिली।
विज्ञापन
2 of 7
कई दिन से लगातार बढ़ती गर्मी शुक्रवार को उफान पर नजर आई। सुबह से तेज धूप ने पसीना छुड़ा दिया। राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शाम करीब पांच बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला। ओले, बारिश और तेज हवाओं से मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन
3 of 7
दून में शाम को बारिश के चलते तापमान में करीब पांच डिग्री की गिरावट आई। लेकिन कई जगहों पर तेज हवाओं के कारण फ्लेक्स आदि तक उड़ गए। वहीं एक स्कूटी सवार महिला की गिरने के कारण चोट भी लग गई।
4 of 7
मैदानी अंचल में शुक्रवार को दोपहर बाद आसमान में बादलों की काली घटा छा गई हालांकि, कुछ ही देर में यह बादल हवा के साथ साफ हो गए। लेकिन ठंडी हवाओं के चलने से मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन
5 of 7
करीब 10 मिनट तक चकराता, ठाणा, मुंशीगांव, लोहारी, नागथात, लुहारना, लक्सियार, सरियाना, दुईना, बिसोई, रामपुर, सिंगोर, लुहन, थलीन और आसपास के क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई जबकि, दो घंटे तक बारिश का दौर जारी रहा।
विज्ञापन
6 of 7
शाम पांच बजे के बाद से केदारघाटी में तेज बारिश हो रही है। इसके अलावा बारिश के साथ-साथ जमकर ओलावृष्टि व तेज हवाएं भी चली। जबकि जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में पांच बजे बाद बारिश शुरू हो गई है।