उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में फटा बादल, मची तबाही, कई घर हुए तहस-नहस
Thu, 10 Aug 2017 03:17 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पिथौरागढ़
Cloud Burst
- फोटो : Amar Ujala Exclusive
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में बादल फटने से तबाही मच गई। यहां बादलों के कहर से कई घर तहस-नहस हो गए हैं।
बादल फटा
- फोटो : SELF
धारचूला तहसील के बरम क्षेत्र में बुधवार रात करीब दस बजे बादल फटने से भारी तबाही की सूचना है। भारी बारिश से चार मकान टूट गए हैं।
Cloudburst
पानी के तेज बहाव में कई बकरियां भी बह गई हैं। जौलजीबी से मुनस्यारी को जोड़ने वाला बरम में बना पुल खतरे की जद में आ गया है। इसका एक हिस्सा धंस गया है।
Cloudburst
भारी बारिश के बाद गोरी नदी भयंकर उफान पर है। बरम गांव के लोग बदल फटने की घटना होते ही अपने मकान छोड़ कर सुरक्षित स्थान पर चले गए हैं।
cloud burst
आपदा प्रबंधन अधिकारी आरएस राणा ने बताया कि बरम में स्थिति गंभीर है, लेकिन अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
flood
- फोटो : amarujala
वहीं गुरुवार सुबह से हरिद्वार में मूसलाधार बारिश जारी है। इससे कई जगह भारी जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है।