सोमवार शाम को कालिका से धारचूला के बीच हुए कार हादसे के बाद युवक बुरी तरह घायल हुआ, लेकिन ड्राईवर उसे वहीं मरता हुआ छोड़कर भाग गया। देखिए रेस्क्यू की तस्वीरें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
car accident
बताया जा रहा है कि धारचूला को आ रही ऑल्टो कार सोमवार दोपहर गोठी और खुमती के बीच में एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर महाकाली के किनारे जा गिरी। कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
3 of 6
car accident
घायल को धारचूला अस्पताल लाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार के दुर्घटनाग्रस्त होते ही एक व्यक्ति नदी के किनारे से भाग रहा था। ऐसी आशंका है कि वही कार का ड्राइवर हो सकता है।
4 of 6
car accident
दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम आरके पांडे, थाना प्रभारी ध्यान सिंह, एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि कार यूके 05 टीए-2123 सोमवार को दोपहर करीब एक बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
5 of 6
car accident
दुर्घटना में ग्राम कालिका निवासी दीपक राम (22) पुत्र किशन राम की मौके पर ही मौत हो गई। कार के पास छलमा छिलासूं निवासी हिमांशु गर्खाल गंभीर हालत में घायल मिला।