बच्चे स्कूल जा रहे थे। तभी रास्ते में उन्होंने ऐसा मंजर देखा जिससे उनके होश उड़ गए। एक विशालकाय अजगर जिंदा हिरण को निगल गया। ये शॉकिंग तस्वीरें आपके भी होश उड़ा सकती है।
विज्ञापन
2 of 5
Python swallowed up to deer
मामला उत्तराखंड के नैनीताल जनपद का है। सुबह साढ़े सात बजे जब बच्चे पैदल स्कूल जा रहे थे। तो राजकीय इंटर कालेज भौर्सा नैनीताल में विद्यालय के पास गांव को जाने वाले रास्ते पर ये घटना हुई। इसे देखकर एक बार बच्चों की सांसे ही रुक गई।
विज्ञापन
3 of 5
Python swallowed up to deer
अजगर ने काकण (हिरण) पर हमला किया। उस वक़्त सभी बच्चे स्कूल जा रहे थे। अच्छा हुआ वह बच्चों पर नहीं झपटा। देखते ही देखते अजगर ने पूरा हिरण निगल लिया।
4 of 5
Python swallowed up to deer
विद्यालय परिसर में आंगनवाड़ी प्राइमरी और इंटरमीडिएट के छात्र पढ़ते हैं। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आप तस्वीर में देख सकते हैं, कैसे एक अजगर ने पूरा हिरण निगल लिया।
वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ा और स्कूल से दूर जंगल में छोड़ दिया। प्रभारी प्रधानाचार्य पुष्पेश सांगा ने ये तस्वीरें खींची है। उन्होंने सभी बच्चों को स्कूल ग्रुप में आने जाने के निर्देश दिए गए है। बता दें कि विद्यालय एकांत और वन से घिरा हुआ है।