यमुनोत्री हाईवे पर जौनसार बावर में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। तस्वीरों में देखिए इस तरह हुआ शवों का रेस्क्यू..
विज्ञापन
2 of 6
accident
पहली दुर्घटना कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर राजस्व क्षेत्र चंदेऊ में शुक्रवार सुबह छह बजे हुई। यहां विकासनगर से त्यूनी जा रहा पिकप वाहन (यूके-13 सीए-0074) अनियंत्रित होकर टिमरा खड्ड के पास गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
3 of 6
accident
मौके पर पहुंचे तहसीलदार एसपी उनियाल, राजस्व उपनिरीक्षक तिलकराज सिंह, मोतीराम जिनाटा, सूर्य प्रकाश तोमर ने ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान चालक गुलाम साबिर (51) पुत्र गुलाम शब्बीर निवासी मोहल्ला कटार शाहिद, मकान नंबर-205, मुरादाबाद और नूर अहमद (61) पुत्र रहमतुल्ला मकान नंबर-1067 मोहल्ला गणेश बाजार, नगर पालिका परिषद श्रीनगर गढ़वाल के रूप में हुई।
4 of 6
accident
- फोटो : amar ujala
दूसरी दुर्घटना कालसी थाना क्षेत्र में दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर लखवाड़ बैंड के पास हुई। जहां सवारियों से भरी महिंद्रा मैक्स खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 घायल हो गए। वाहन के खाई में गिरते ही सवारियों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
5 of 6
accident
सड़क से गुजर रहे यात्रियों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची कालसी थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों और शव को बाहर निकाला।
मृतक की पहचान सुरेंद्र शर्मा (60) पुत्र हर्ष स्वरूप शर्मा निवासी सिकंदरपुर नजीबाबाद यूपी के रूप में हुई। थानाध्यक्ष कालसी ऋतुराज सिंह ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना दूसरे वाहन को साइड देने के दौरान हुई।