फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Phooldei festival: फूलों से सजी आज उत्तराखंड में हर घर की देहरी, सीएम आवास में मना लोकपर्व का उत्सव, तस्वीरें

Thu, 14 Mar 2024 02:57 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
लोकपर्व फूलदेई - फोटो : अमर उजाला

आज 14 मार्च से संक्रांति के साथ चैत्र मास की शुरुआत हो गई है। गढ़वाल-कुमाऊं में चैत्र माह की संक्रांति को मनाए जाने वाले बाल लोकपर्व फूलदेई को लेकर बच्चों में उत्साह बना है। सुबह से ही बच्चों की टोलियां घर-घर जाकर देहरियों पर फूल डाल रही है। 

उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री धामी ने भी सपरिवार धूमधाम से मनाया। सीएम धामी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री आवास में रंग बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने देहरी पर फूल व चावल बिखेरकर पारंपरिक गीत  'फूल देई छमा देई, जतुक देला, उतुक सई, फूल देई छमा देई, देड़ी द्वार भरी भकार' गाते हुए त्योहार की शुरुआत की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों  को  फूल देई के त्योहार की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि लोकपर्वों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है।

 

विज्ञापन

2 of 7
लोकपर्व फूलदेई - फोटो : अमर उजाला

गत वर्ष प्रदेश सरकार ने प्रदेशभर में फूलदेई को बाल पर्व के रूप में मनाने का निर्णय लिया था।

विज्ञापन

3 of 7
लोकपर्व फूलदेई - फोटो : अमर उजाला

फूलदेई पर्व वसंत के आगमन का संदेश भी देता है। इस दिन बच्चे हाथों में रंग बिरंगे फूलों से सजी टोकरियां लेकर चलते हैं और सुबह-सुबह हर घर की देहरी पर फूल डालते हैं।

4 of 7
सीएम आवास पर मनाई गया लोकपर्व फूलदेई - फोटो : अमर उजाला
आचार्य रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि 13 मार्च को रात 1:25 बजे से संक्रांति शुरू हो गई है।
विज्ञापन

5 of 7
लोकपर्व फूलदेई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

6 of 7
देहरी पर फूल सजाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ में फूलदेई पर्व कहीं आठ दिन तो कहीं पूरे चैत्र मास तक बच्चे सुबह-सुबह देहरियों में फूल डालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लोकपर्व फूलदेई - फोटो : अमर उजाला
फुलदेई पर कुर्मांचल सांस्कृतिक कल्याण परिषद देहरादून कौलागढ़ गढ़ी कैंट शाखा के बच्चों ने आचार्य डॉ बिपिन जोशी के घर की देहरी में फूल और अक्षत चढ़ाकर फूलदेई पर्व का शुभारंभ किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें